LOADING...
भारत में जल्द अल्कोहल से चल सकती हैं गाड़ियां, सरकार कर रही तैयारी
भारत में जल्द ही E85 ईंधन को लागू किया जा सकता है

भारत में जल्द अल्कोहल से चल सकती हैं गाड़ियां, सरकार कर रही तैयारी

Apr 21, 2026
06:35 pm

क्या है खबर?

भारत में गाड़ियां जल्द ही ऐसे ईंधन पर चल सकती हैं, जो मुख्य रूप से अल्कोहल से बना होगा। खबरों के मुताबिक, सरकार E85 फ्यूल के लिए मसौदा नियम जारी करने वाली है, जो 85 प्रतिशत तक इथेनॉल और 15 प्रतिशत पेट्रोल का मिश्रण है। यह कदम ऐसे समय उठाया जा रहा है, जब मध्य पूर्व में चल रहे संघर्ष के कारण भारत समेत दुनियाभर के कई देशों में कच्चे तेल का संकट पैदा हो गया है।

मसौदा नियम 

मीडिया रिपोर्ट्स में किया जा रहा दावा 

एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने द हिंदू को बताया कि सरकार इथेनॉल 85 (E85) को लागू करने पर बहुत जल्द मसौदा नियम जारी करेगी। उन्होंने बतायाकहा, "मसौदा नियम बहुत जल्द अधिसूचित किए जाएंगे। सरकार के भीतर आम सहमति है। बाजार में भी आम सहमति है और प्रारंभिक परीक्षण भी किए जा चुके हैं।" अन्य मीडिया रिपोर्ट्स में भी मसौदा अधिसूचना जल्द जारी होने के साथ इसको लेकर प्रारंभिक परीक्षण होने का दावा किया गया है।

तैयारी 

E85 के लिए तैयार करना होगा नया इंजन 

E85 को फ्लैक्स-फ्यूल भी कहा जाता है, जिसे गन्ने, मक्का या अन्य अनाजों से तैयार किया जाता है और यह पेट्रोल की तुलना में अधिक स्वच्छ जलता है। इसके उपयोग के लिए नए इंजन बनाने होंगे, क्योंकि मानक पेट्रोल इंजन और फ्यूल सिस्टम्स इतनी अधिक अल्कोहल मात्रा को संभालने के लिए डिजाइन नहीं किए हैं। इनमें E85 का उपयोग करने से जंग लगने, सील और होज क्षतिग्रस्त होने, प्रदर्शन खराब होने और स्टार्ट करने में समस्याएं आ सकती हैं।

Advertisement