Page Loader
BYD अट्टो-3 की दो महीने में हुई 700 यूनिट्स की डिलीवरी, कंपनी ने दी जानकारी 
BYD की अट्‌टो-3 इलेक्ट्रिक कार की दो महीने में 700 यूनिट्स डिलीवरी हुई हैं (तस्वीर:BYD)

BYD अट्टो-3 की दो महीने में हुई 700 यूनिट्स की डिलीवरी, कंपनी ने दी जानकारी 

Mar 20, 2023
09:00 pm

क्या है खबर?

चीन की इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी BYD ने दो महीने में पूरे भारत में इलेक्ट्रिक SUV अट्टो-3 की 700 यूनिट्स की डिलीवरी की है। कंपनी के अनुसार, इस कार ने पहले महीने में बुकिंग में 2,000 का आंकड़ा पार कर लिया था। कंपनी ने जनवरी में इसकी 340 यूनिट्स की डिलीवरी की थी। BYD ने अट्टो-3 को भारत में पिछले साल नवंबर में लॉन्च किया था और इसे 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है।

रेंज 

सिंगल चार्ज में तय करती है 521 किलोमीटर की दूरी 

अट्टो-3 की मुख्य विशेषता इसकी रेंज है। यह प्रति चार्ज 521 किलोमीटर की रेंज देती है। इसमें ब्लेड बैटरी तकनीक के साथ 60.48kWh का बैटरी पैक दिया है। यह कार महज 7.3 सेकेंड में 0-100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। इसमें एक होम चार्जर और एक पोर्टेबल चार्जिंग बॉक्स मिलता है। यह चार कलर ऑप्शन- बोल्डर ग्रे, पार्कौर रेड, स्की व्हाइट और सर्फ ब्लू में उपलब्ध है। इसकी कीमत 34 लाख रुपये के आसपास है।