NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / बेनेली ने दमदार इंजन के साथ लॉन्च किया एडवेंचर बाइक TRK 502 का 2021 मॉडल
    बेनेली ने दमदार इंजन के साथ लॉन्च किया एडवेंचर बाइक TRK 502 का 2021 मॉडल
    1/5
    ऑटो 1 मिनट में पढ़ें

    बेनेली ने दमदार इंजन के साथ लॉन्च किया एडवेंचर बाइक TRK 502 का 2021 मॉडल

    लेखन मोना दीक्षित
    Jan 29, 2021
    03:04 pm
    बेनेली ने दमदार इंजन के साथ लॉन्च किया एडवेंचर बाइक TRK 502 का 2021 मॉडल

    इस साल भारतीय बाजार में बेनेली कई बाइक्स लॉन्च करने वाली हैं, जिसकी शुरुआत हो गई है। बेनेली ने अपनी एडवेंचर बाइक TRK 502 का 2021 वर्जन भारत में लॉन्च कर दिया है। इसे देश में पांच लाख रुपये से कम कीमत में उतारा गया है। इस बाइक में कई कॉस्मेटिक बदलाव के साथ-साथ नए फीचर्स भी दिए गए हैं। इसके साथ ही 2021 बेनेली TRK 502 में दमदार इंजन भी लगाया गया है।

    2/5

    235 किलोग्राम है बाइक का वजन

    बेहद शानदार लुक वाली 2021 बेनेली TRK 502 में नॉच गार्ड, हैंडलबार, फॉक्स कार्बन फिनिश के साथ मिरर, स्टेप अप सीट और एक उठी हुई विंडस्क्रीन दी गई है। बाइक में बैकलिट स्विचगियर, हलोजन हेडलाइट और एक LED टेललैंप के साथ एक सेमी डिजीटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी लगाया गया है। यह ब्लैक आउट एलॉय व्हील्स के साथ आई है। इसका वजन 235 किलोग्राम है और इसमें 20 लीटर कैपेसिटी वाला फ्यूल टैंक दिया है।

    3/5

    बाइक में लगा दमदार इंजन

    कंपनी ने अपनी इस नई एडवेंचर बाइक में BS6 मानकों को पूरा करने वाला 500cc का पैरेलल ट्विन लिक्विड कूल्ड इंजन दिया है। जानकारी के लिए बता दें कि यह इंजन बाइक को स्टार्ट होने के लिए 47bhp की अधिकतम पावर के साथ-साथ 46Nm का अधिकतम टॉर्क देने में सक्षम है। इसके साथ ही यह छह स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आया है। अच्छी एडवेंचर बाइक खरीदने की इच्छा रखने वालों के लिए यह अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है।

    4/5

    कई सेफ्टी फीचर्स से लैस है बाइक

    इसे डिजाइन करते समय कंपनी ने राइडर की सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखा है। सुरक्षा के लिए 2021 बेनेली TRK 502 के आगे और पीछे दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। साथ ही ब्रेकिंग के दौरान सड़कों पर फिसलने से बचने के लिए यह डुअल चैनल एंटी ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) से लैस है। इतना ही नहीं इसमें आगे की तरफ 50mm के USD फोर्क्स और पीछे प्रीलोड एडजस्टेबल हाइड्रोलिक मोनो शॉक यूनिट लगाई गई है।

    5/5

    क्या है कीमत?

    2021 बेनेली TRK 502 एडवेंचर बाइक की कीमत की बात करें तो इसे भारतीय बाजार में 4,79,900 लाख रुपये (एक्स शोरूम) की शुरुआती कीमत में उतारा गया है। कंपनी इसके साथ तीन साल के लिए अनलिमिटेड किलोमीटर की वारंटी दे रही है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ऑटोमोबाइल

    ऑटोमोबाइल

    भारत में शुरू हुआ सिट्रॉन C5 एयरक्रॉस का प्रोडक्शन, मार्च में हो सकती है लॉन्च ऑटो
    भारत में लॉन्च हुई 2021 ट्रायम्फ स्पीड ट्रिपल 1200 RS, दिए गए पांच राइडिंग मोड्स ट्रायम्फ
    जल्द लॉन्च होने वाली 2021 हुंडई टक्सन N लाइन SUV से उठा पर्दा ऑटो
    दक्षिण अफ्रीका में पांच स्टार सेफ्टी रेटिंग लाने वाली पहली कार बनी महिंद्रा XUV300 महिंद्रा एंड महिंद्रा
    अगली खबर

    ऑटो की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Auto Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023