NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / BMW XM हाइब्रिड कार से उठा पर्दा, इन फीचर्स के साथ जल्द देगी दस्तक
    अगली खबर
    BMW XM हाइब्रिड कार से उठा पर्दा, इन फीचर्स के साथ जल्द देगी दस्तक
    BMW XM को दिसंबर में लॉन्च किया जा सकता है (तस्वीर: BMW)

    BMW XM हाइब्रिड कार से उठा पर्दा, इन फीचर्स के साथ जल्द देगी दस्तक

    लेखन अविनाश
    Sep 29, 2022
    08:30 am

    क्या है खबर?

    लग्जरी कार निर्माता कंपनी BMW ने अपनी नई हाइब्रिड कार BMW XM से पर्दा हटा दिया है। इसे पिछले साल नवंबर में कांसेप्ट कार के रूप में पेश किया गया था।

    जानकारी के लिए बता दें कि यह कंपनी ने M डिवीजन कार पर आधारित है। कंपनी का M डिवीजन इस साल अपने 50 साल पूरे करने जा रहा है।

    इस खुशी के मौके पर BMW का M डिवीजन अपना पहला हाइब्रिड मॉडल XM पेश कर रहा है।

    लुक

    कैसा है BMW XM का डिजाइन?

    डिजाइन की बात करें तो BMW XM काफी हद तक कंपनी की 7-सीरीज गाड़ियों जैसी लगती है। कार का निचला हिस्सा स्पेस ग्रे रंग का है, जबकि ऊपरी हिस्सा मैट गोल्ड-ब्रॉन्ज रंग का है। इन दोनों रंगों को एक चमकदार ब्लैक बेल्ट से अलग किया जाता है।

    इसके नए डिजाइन के किडनी ग्रिल के चारों तरफ LED लाइट्स दिए गए हैं। कार में L-आकार की LED टेल-लाइट्स भी शामिल हैं जो दिन के समय काले रंग की नजर आती है।

    इंजन

    पावरफुल V8 इंजन के साथ आएगी कार

    BMW XM में प्लग-इन हाइब्रिड (PHEV) पावरट्रेन के साथ 4.4-लीटर का पेट्रोल V8 इंजन है, जो 750hp की पावर जनरेट कर सकता है।

    यह सिंगल हाई-परफॉर्मेंस इलेक्ट्रिक मोटर के साथ काम करता है। यह मोटर 20kWh से अधिक क्षमता वाली बैटरी पैक के साथ आती है जो 80km तक की इलेक्ट्रिक रेंज दे सकती है।

    कार कुल सिस्टम आउटपुट 750hp और 995Nm पर रेट किया गया है, जिससे यह अब तक की सबसे शक्तिशाली BMW रोड कार बन गई है।

    केबिन

    इन फीचर्स से लैस है BMW XM का केबिन

    XM हाइब्रिड कार के केबिन को ज्यादा से ज्यादा लग्जरी लुक देने की कोशिश की गई है। इसमें 5-सीटर केबिन है।

    केबिन के सामने की तरफ विंटेज ब्राउन लेदर, पीछे की सीटों के लिए टील डायमंड वेलवेट और कॉपर और कार्बन फाइबर ट्रिम शामिल हैं।

    कार के आगे और पीछे के लुक को जानबूझकर स्पोर्टियर और अधिक ड्राइवर फोकस एरिया की तरह डिजाइन किया गया है। वहीं, पीछे की तरफ अधिक शानदार "M लाउंज" लुक है।

    जानकारी

    क्या होगी इस हाइब्रिड कार की कीमत?

    BMW XM की कीमत और उपलब्धता की जानकारी इसके लॉन्च के समय ही दी जाएगी। हालांकि, अनुमान लगाया जा रहा है कि इसकी कीमत 60 लाख से 70 लाख रुपये के आस-पास हो सकती है।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    BMW कार के M डिवीजन को साल 1972 में शुरू किया गया था और BMW M1 इस बैज का पहला मॉडल था। इसे 1978 में लॉन्च किया गया था।

    इस मध्यम आकार के इंजन वाले कूपे में छह-सिलेंडर इंजन था, जो 277bhp की पावर 165mph का टोरक जनरेट के सकता था।

    खास बात यह है कि इसके बाद M डिवीजन ने लगभग 40 वर्षों में अपना दूसरा स्टैंडअलोन मॉडल XM के रूप में पेश किया है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    BMW कार
    ऑटोमोबाइल
    हाइब्रिड कार

    ताज़ा खबरें

    'केसरी 2' का ट्रेलर तेलुगू भाषा में हुआ रिलीज, क्या बदल जाएगा बॉक्स ऑफिस का गणित?  अक्षय कुमार
    शिलांग से सिलचर तक हाईवे बनाएगा भारत, बांग्लादेश को कैसे देगा जवाब? बांग्लादेश
    सुनील शेट्टी बेटी अथिया की तारीफ में बोले- उसने मातृत्व ऐसे अपनाया जैसे मछली पानी को सुनील शेट्टी
    निसान भारत समेत कई जगह कारखाने बंद करने पर कर रही विचार, कंपनी ने दिया बयान  निसान

    BMW कार

    मिनी कूपर इलेक्ट्रिक SUV की तस्वीरें हुई लीक, नजर आया नया लुक इलेक्ट्रिक वाहन
    देश में बढ़ी BMW की मांग, पिछले साल की अब तक की सबसे ज्यादा बिक्री ऑटोमोबाइल
    BMW ने बनाई रंग बदलने वाली अनोखी कार, देखें वीडियो लेटेस्ट कार
    BMW के लिए अच्छा रहा पिछला साल, बिक्री में हुआ शानदार इजाफा ऑटोमोबाइल

    ऑटोमोबाइल

    क्यों सफल नहीं हुई थी टाटा मोटर्स की हवा से चलने वाली वनकैट कार? टाटा मोटर्स
    क्या हुंडई टक्सन को टक्कर दे पाएगी सिट्रॉन C5 फेसलिफ्ट? पढ़िए इनमें तुलना हुंडई
    टियागो कार के इलेक्ट्रिक वेरिएंट पर काम कर रही टाटा मोटर्स, जल्द होगी लॉन्च इलेक्ट्रिक वाहन
    भारतीय बाजार में उपलब्ध हैं ये बेहतरीन इलेक्ट्रिक गाड़ियां इलेक्ट्रिक वाहन

    हाइब्रिड कार

    हाइब्रिड कारें क्या होती हैं और ये पेट्रोल कारों से कैसे अलग हैं? ऑटोमोबाइल
    2022 में आ रही BMW की नई हाइब्रिड कार XM, लाइनअप में होगी सबसे ऊपर BMW कार
    लेक्सस की हाइब्रिड कार NX 350h हुई लॉन्च, लगभग 65 लाख रुपये है कीमत ऑटोमोबाइल
    इलेक्ट्रिक गाड़ियों से पहले किफायती हाइब्रिड गाड़ियां लॉन्च करेगी टोयोटा- रिपोर्ट इलेक्ट्रिक वाहन
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025