BMW ने जारी किया अपने C 400 GT का टीजर, जल्द होगा लॉन्च स्कूटर
इन दिनों भारतीय बाजार में BMW के दोपहिया वाहनों के डिमांड काफी बढ़ गई है। जर्मन ऑटोमेकर BMW जल्द ही भारत में अपनी C 400 GT मैक्सी स्कूटर लॉन्च करेगी। कंपनी ने एक टीजर वीडियो जारी किया है, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस स्कूटर को जल्द ही पेश किया जायेगा। कंपनी ने पिछले महीने इस स्कूटर की प्री-बुकिंग शुरू कर दी थी और अब तक इसे करीब 150 ऑर्डर मिल चुके हैं।
शानदार डिजाइन के साथ आएगा यह स्कूटर
डिजाइन की बात करें तो BMW C 400 GT में हेडलाइट-माउंटेड फ्रंट एप्रन, स्प्लिट-स्टाइल फुटबोर्ड, विंडस्क्रीन, पिलर ग्रैब रेल के साथ एक स्टेप-अप हीटेड सीट, हीटेड ग्रिप्स और अपस्वेप्ट एग्जॉस्ट सिस्टम दिए गए हैं। स्कूटर में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी को सपोर्ट करने वाला डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, लाइटिंग के लिए फुल LED सेटअप और कास्ट एल्युमीनियम व्हील्स भी दिए गए हैं। स्कूटर का वजन लगभग 202 किलोग्राम है, लेकिन इसे राइड करने समय राइडर को इसका वजन काफी कम महसूस होगा।
कंपनी ने जारी किया यह टीजर
मिलेगा 350cc का सिंगल-सिलेंडर इंजन
BMW C 400 GT स्कूटर में 350cc, सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन उपलब्ध है जो 7,500rpm पर 33.5hp की पावर और 5,750rpm पर 35Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। स्कूटर को 139 किमी/घंटा की टॉप स्पीड के साथ चलाया जा सकता है। भारत में लम्बे समय से इस स्कूटर के लॉन्च का इंतजार हो रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी, इस स्कूटर को तीन रंगो के विकल्प अल्पाइन व्हाइट, स्टाइल ट्रिपल ब्लैक और कैलिस्टो ग्रे मैटेलिक में पेश कर सकती है।
मिलेगा ABS के साथ आगे और पीछे दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक
राइडर की सुरक्षा के लिए, BMW C 400 GT में ABS के साथ आगे और पीछे दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। वहीं, सड़कों पर बेहतर संचालन के लिए स्कूटर में राइड-वायर थ्रॉटल और ट्रैक्शन कंट्रोल मिलेगा। सस्पेंशन के लिए कंपनी ने स्कूटर में आगे की तरफ 35mm इनवर्टेड फोर्क्स और पीछे की तरफ एक डबल एल्यूमीनियम स्विंगआर्म दिए गए हैं। राइडर के लिए यह स्कूटर काफी आरामदायक होगा और इससे लम्बी दुरी तय किया जा सकता है।
इस कीमत पर लॉन्च हो सकता है स्कूटर
भारत में BMW C 400 GT की कीमत और उपलब्धता की जानकारी कंपनी लॉन्च के समय ही दी जाएगी। हालांकि, अनुमान लगाया जा रहा है कि इसकी कीमत लगभग सात लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है।