NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / BMW ने बनाई रंग बदलने वाली अनोखी कार, देखें वीडियो
    अगली खबर
    BMW ने बनाई रंग बदलने वाली अनोखी कार, देखें वीडियो
    BMW ने पेश की रंग बदलने वाली कार

    BMW ने बनाई रंग बदलने वाली अनोखी कार, देखें वीडियो

    लेखन सोनाली सिंह
    Jan 06, 2022
    01:30 pm

    क्या है खबर?

    कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक शो (CES) 2022 के दौरान BMW ने एक ऐसी कार पेश की है, जो एक बटन दबाते ही अपना रंग बदल सकती है। इस कॉन्सेप्ट कार को BMW ने iX फ्लो नाम दिया है।

    दरअसल, कंपनी ने पिछले साल घोषणा की थी कि वह ऐसी तकनीक लेकर आएगी, जिसमें एक बटन दबाते ही कार का बाहरी रंग बदल जाएगा।

    आपको बता दें कि iX फ्लो इलेक्ट्रिक कार iX पर आधारित है, जिसे 2021 में लांच किया गया था।

    खासियत

    पलक झपकते ही बदल जाता है कार का रंग

    वीडियो क्लिप में iX SUV को गहरे भूरे रंग में रंगा हुआ दिखाया गया है।

    जब उसके बगल में खड़ा कोई व्यक्ति रंग बदलने वाले पेंट सिस्टम को सक्रिय करता है, तो बाहरी रंग अचानक सफेद हो जाता है।

    बाद में, पेंटवर्क ग्रे से सफेद में बदलना शुरू हो जाता है। हालांकि, पेंट को तापमान के प्रति संवेदनशील बताया गया है और अगर कार बहुत गर्म या ठंडी हो जाती है तो यह काम नहीं कर सकता।

    ट्विटर पोस्ट

    यहां देखें BMW की रंग बदलने वाली कार

    This color changing @BMWUSA #iX is wild! It’s apparently very temperature sensitive so they have a backup in a trailer in case this one gets too hot / cold pic.twitter.com/lXG1Gw0IKY

    — Out of Spec Studios (@Out_of_Spec) January 4, 2022

    तकनीक

    इस तकनीक का हुआ है इस्तेमाल

    BMW की रंग बदलने वाली कार में इलेक्ट्रोफोरेटिक तकनीक (Electrophoretic Technology) का इस्तेमाल किया गया है।

    यह तकनीक गाड़ी के रंग को काले से सफेद रंग में बदलने या सफेद से काले या दोनों को कंबाइंड रूप में बदलने में क्षमता रखती है।

    फिलहाल, BMW केवल एक ही बार में कार की सतह को पूरी तरह से बदलते हुए दिखा रहा है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि इसे ई-इंक बम्पर स्टिकर के साथ भी लाया जा सकता है।

    बयान

    व्यक्ति के मूड को बताने का जरिया बनेगी iX फ्लो- प्रोजेक्ट मैनेजर

    ई-इंक की विशेषता वाली BMW iX फ्लो के प्रोजेक्ट प्रमुख स्टेला क्लार्क कहते हैं, "जब वही आप इस कार से ड्राइव करेंगे, यह ड्राइवर को अपने व्यक्तित्व के विभिन्न पहलुओं, यहां तक ​​कि बाहरी वातावरण में हुए बदलावों के आनंद को व्यक्त करने की स्वतंत्रता देगी।"

    उन्होंने आगे कहा, "सोशल मीडिया चैनलों पर फैशन या स्टेटस विज्ञापनों की तरह ही यह कार भी भविष्य में दैनिक जीवन में होने वाले मूड और परिस्थितियों की बतलने का जरिया बन जाएगी।"

    न्यूजबाइट्स प्लस

    iX M60 SUV भी हुई है पेश

    5 जनवरी से 8 जनवरी तक चलने वाले CES 2022 इवेंट में BMW ने iX M60 SUV को भी शोकेस किया है।

    इसमें वर्टिकल किडनी ग्रिल, ऑटोमैटिक हाई-बीम असिस्ट के साथ हेडलाइट्स और सात रंगों में पेश किया गया है।

    फीचर्स के रूप में इसमें 5G वाई-फाई हॉटस्पॉट, एक 14.9-इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम और एक वायरलेस फोन चार्जर है।

    यह ट्विन-मोटर इलेक्ट्रिक पावरट्रेन पर चलती है, जो 610hp की पावर और 1,100Nm का टॉर्क के साथ 450km की रेंज देती है।

    जानकारी

    आम जनता के लिए आने की कोई जानकारी नहीं

    BMW ने वर्तमान में इसे एक कॉन्सेप्ट कार के रूप में CES 2022 में पेश किया है।

    यह स्पष्ट नहीं है कि BMW ने अपने रंग बदलने वाले पेंट तकनीक को बस शोकेस के रूप में विकसित किया है या इसे आम जनता के लिए भी पेश किया जाएगा।

    फिलहाल, कंपनी ने इसके बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन उम्मीद है कि इसे भविष्य में ग्राहकों को पेश किया जा सकता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    BMW कार
    लेटेस्ट कार

    ताज़ा खबरें

    टाटा हैरियर EV से लेकर MG साइबरस्टर जून में होंगी लॉन्च, जानिए इनकी खासियत  टाटा मोटर्स
    IPL 2025, क्वालीफायर-2: PBKS बनाम MI मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2025
    उत्तर प्रदेश: हरदोई में अनियंत्रित होकर पलटी बारातियों से भरी कार; 6 की मौत, 5 घायल उत्तर प्रदेश
    एलन मस्क के एक्स में फिर आई समस्या, यूजर्स को हुई दिक्कत  सोशल मीडिया

    BMW कार

    टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ भारत में लॉन्च हुई BMW 220i M स्पोर्ट ऑटोमोबाइल
    BMW G 310 R और GS बाइक्स खरीदने के लिए खर्चने होंगे अधिक पैसे, कीमतें बढ़ी ऑटोमोबाइल
    महंगी हुईं BMW F 900 R और XR बाइक, कीमतों में 90,000 रुपये तक का इजाफा ऑटोमोबाइल
    भारत में एक और लग्जरी कार ने दी दस्तक, लॉन्च हुई BMW 3 सीरीज ग्रैन लिमोसिन ऑटोमोबाइल

    लेटेस्ट कार

    BMW की iX इलेक्ट्रिक SUV ने भारत में दी दस्तक, करेगी ऑडी ई-ट्रॉन से मुकाबला इलेक्ट्रिक वाहन
    एक दिन में बिकी BMW iX इलेक्ट्रिक SUV की सारी यूनिट्स, अप्रैल में शुरू होगी डिलीवरी इलेक्ट्रिक वाहन
    भारत में स्कोडा कोडियाक फेसलिफ्टेड SUV का उत्पादन शुरू, अगले साल होगी लॉन्च ऑटोमोबाइल
    भारत में लॉन्च हुआ पोर्शे पनामेरा प्लेटिनम एडिशन, कीमत 1.71 करोड़ रुपये ऑटोमोबाइल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025