BMW न्यू क्लास कॉन्सेप्ट इलेक्ट्रिक कार से उठा पर्दा, जानिए कब लॉन्च होगी यह इलेक्ट्रिक गाड़ी
क्या है खबर?
लग्जरी कार निर्माता कंपनी BMW ने अपनी एक नई इलेक्ट्रिक कार BMW न्यू क्लास कॉन्सेप्ट से पर्दा उठा दिया है। इस गाड़ी का डायमेंशन BMW 3-सीरीज के समान होगा।
जानकारी के अनुसार, कंपनी इस गाड़ी को 2025 तक लॉन्च कर सकती है। एक बार फुल चार्ज करने में यह गाड़ी करीब 1,000 किलोमीटर तक की दूरी तय करने में सक्षम होगी।
आइये जानते हैं इस गाड़ी में क्या कुछ मिलने की उम्मीद है।
लुक
कैसी दिखती है नई BMW न्यू क्लास?
BMW न्यू क्लास को कंपनी के नए इलेक्ट्रिक प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। BMW i-विजन DEE कांसेप्ट की तरह इसमें रंग बदलने की सुविधा हो सकती है।
न्यू क्लास कार में लंबा और मस्कुलर बोनट, LED हेडलाइट्स और सामने की तरफ सिग्नेचर किडनी ग्रिल और एक रेक विंडस्क्रीन दिया गया है।
इस सेडान कार में BMW के हॉफमिस्टर स्टीकर, डिजाइनर पहिये और बड़ी खिड़कियां दी गई हैं। पीछे की तरफ इसमें कनेक्टेड LED टेललाइट्स और स्पोर्टी बंपर दिए गए हैं।
पावरट्रेन
फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ आएगी नई BMW न्यू क्लास
नई BMW न्यू क्लास कॉन्सेप्ट कार के पावरट्रेन की जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है।
अनुमान लगाया जा रहा है कि कंपनी इसमें एक पावरफुल बैटरी पैक का इस्तेमाल करेगी, जिसकी मदद से यह गाड़ी करीब 1,000 किलोमीटर तक की दूरी तय करने में सक्षम होगी।
बेहतर चार्जिंग के लिए इसमें फास्ट चार्जिंग तकनीक की सुविधा भी दी जा सकती है, जिससे यह गाड़ी कुछ ही मिनटों में चार्ज हो जाएगी।
केबिन
BMW न्यू क्लास में है ये फीचर्स
फ्यूचरिस्टिक दिखने वाली नई BMW न्यू क्लास में बड़ा केबिन दिया गया है। इसे रीसाइकिल करने योग्य सामग्री का उपयोग करके बनाया गया है। इसमें प्रीमियम डैशबोर्ड और स्पोर्टी सीट्स की सुविधा दी गई है।
इस सेडान कार में बड़ी विंडस्क्रीन-इंटीग्रेटेड हेड-अप डिस्प्ले, इंस्ट्रूमेंट पैनल पर टच-सेंसिटिव सेंसर के साथ कंपनी का मिक्स्ड रियलिटी स्लाइडर और एक AR मोड दिया गया है, जो केबिन को पूरी तरह से डिजिटल वातावरण में बदलने में सक्षम है।
जानकारी
क्या होगी BMW न्यू क्लास की कीमत?
BMW न्यू क्लास इलेक्ट्रिक कार की कीमत की कीमत और उपलब्धता की जानकारी इसके लॉन्च के समय ही दी जाएगी। अनुमान लगाया जा रहा है कि इसकी कीमत करीब 1.5 करोड़ रुपये के आस-पास हो सकती है।
न्यूजबाइट्स प्लस
न्यूजबाइट्स प्लस (जानकारी)
वर्तमान में देश में BMW की तीन इलेक्ट्रिक गाड़ियां BMW i7,, BMW iX और BMW i4 बिक्री के लिए उपलब्ध है, जिनकी कीमत क्रमशः 1.95 करोड़ रुपये, 1.21 करोड़ रुपये और 74 लाख रुपये (सभी कीमतें एक्स-शोरूम) है।
इसके अलावा कंपनी मिनी ब्रांड के तहत देश में अपनी मिनी कूपर SE की बिक्री करती है।
बता दें कि कंपनी आने वाले कुछ महीनों में अपनी X1, 7-सीरीज, XM और 8-सीरीज जैसी इलेक्ट्रिक गाड़ियां लॉन्च करने वाली है।