NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / BMW M2 भारत में जल्द देगी दस्तक, इन फीचर्स के साथ होगी लैस 
    अगली खबर
    BMW M2 भारत में जल्द देगी दस्तक, इन फीचर्स के साथ होगी लैस 
    BMW M2 भारत में जल्द देगी दस्तक (तस्वीर: BMW)

    BMW M2 भारत में जल्द देगी दस्तक, इन फीचर्स के साथ होगी लैस 

    लेखन अविनाश
    Feb 25, 2023
    10:29 am

    क्या है खबर?

    जर्मनी की दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी BMW ने वैश्विक बाजारों के लिए पिछले साल अक्टूबर में BMW M2 का 2023 वेरिएंट पेश किया था। यह हाई परफॉरमेंस कूपे कार का दूसरे जनरेशन का मॉडल है।

    इसके डिजाइन में कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं। यह कार अपने मौजूदा मॉडल से बड़ी है। साथ ही यह M3 सेडान और M4 कूपे पर आधारित है। इसमें पावरफुल 3.0-लीटर, इनलाइन-सिक्स इंजन को शामिल किया गया है।

    आइये इसके बारे में जानते हैं।

    लुक

    कैसा है BMW M2 का लुक?

    2023 BMW M2 के लुक की बात करें तो इसमें एक ढलान वाली छत, एक बड़ी किडनी ग्रिल, नया डिजाइन किया गया बंपर और शार्प दिखने वाली एडेप्टिव LED हेडलाइट्स दिए गए हैं।

    इसके अलावा इसमें ब्लैक-आउट बी-पिलर्स, ORVM, शार्प बॉडी लाइन्स और 19-इंच अलॉय व्हील्स भी दिए गए हैं।

    नए फीचर्स के तौर पर इसमें ग्रिल, विंग मिरर, एग्जॉस्ट पाइप और व्हील्स पर सिल्वर पेंट और ग्लॉस सिल्वर एक्सेंट को शामिल किया गया है।

    इंजन

    पावरट्रेन के बारे में मिली है ये जानकारी

    पावरट्रेन की बात की जाए तो 2023 BMW M2 में 3.0-लीटर का ट्विन-टर्बो इनलाइन-सिक्स इंजन को शामिल किया गया है। इसका कोडनेम S58 है, जो 453hp की अधिकतम पावर और 550Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है।

    ट्रांसमिशन के लिए इसे को 6-स्पीड मैनुअल या वैकल्पिक 8-स्पीड एम-स्टेपट्रॉनिक ऑटोमैटिक गियरबॉक्स द्वारा नियंत्रित किया जाता है। यह कार 325 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड से चलने में सक्षम है।

    फीचर्स

     इन फीचर्स से लैस होगी BMW M2

    नई BMW M2 लग्जरी कार फेसलिफ्ट के केबिन फीचर्स की लिस्ट में सेंसटेक अपहोल्स्ट्री के साथ एक प्रीमियम केबिन दिया गया है, जिसमें एक पैनोरमिक सनरूफ, एम्बिएंट लाइटिंग, थ्री-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, एक हेड-अप डिस्प्ले और एक मल्टीफंक्शनल स्टीयरिंग व्हील है।

    इसमें हरमन कार्डन साउंड सिस्टम, 12.3 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 12.3 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम भी है। साथ ही कई एयरबैग, 360 डिग्री व्यू कैमरा, ट्रैक्शन कंट्रोल और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे।

    जानकारी

    क्या होगी नई BMW M2 की कीमत?

    लेटेस्ट कार BMW M2 को इस साल मई में लॉन्च किया जा सकता है। इस कार की शुरुआती कीमत करीब 52 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) होगी। जल्द ही इसकी बुकिंग शुरू होने की उम्मीद है।

    न्यूजबाइट्स प्लस

    1972 में शुरू हुआ था BMW का M डिवीजन

    BMW कार के M डिवीजन को साल 1972 में शुरू किया गया था और BMW M1 इस बैज का पहला मॉडल था। इसे 1978 में लॉन्च किया गया था।

    इस मध्यम आकार के इंजन वाले कूपे में छह-सिलेंडर इंजन था, जो 277bhp की पावर 165mph का टॉर्क जनरेट के सकता था।

    खास बात यह है कि इसके बाद M डिवीजन ने लगभग 40 वर्षों में अपना दूसरा स्टैंडअलोन मॉडल XM के रूप में पेश किया है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    BMW कार
    लग्जरी कार
    लेटेस्ट कार

    ताज़ा खबरें

    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव

    BMW कार

    भारत में लॉन्च हुआ 2022 BMW X4 फेसलिफ्ट का नया वेरिएंट, कीमत लगभग 72 लाख रुपये ऑटोमोबाइल
    ग्रामीण इलाकों में मारुति की धाक; देशभर मे बढ़ रही लग्जरी गाड़ियों की बिक्री ऑडी कार
    26 मई को लॉन्च होगी BMW i4 इलेक्ट्रिक कार, इन फीचर्स से होगी लैस इलेक्ट्रिक वाहन
    BMW ने लॉन्च की इलेक्ट्रिक सेडान i4, कीमत 70 लाख रुपये इलेक्ट्रिक वाहन

    लग्जरी कार

    लेक्सस LX500 SUV भारत में हुई लॉन्च, कीमत 2.82 करोड़ रुपये लेक्सस
    BMW X1 की बुकिंग शुरू, 50,000 रुपये देकर बुक कर सकते हैं यह लग्जरी कार BMW कार
    हाइब्रिड तकनीक के साथ लॉन्च हुई रेंज रोवर, कीमत 2.62 करोड़ रुपये से शुरू रेंज रोवर
    रोल्स रॉयस डॉन: क्या है इस लग्जरी कार की खासियत और कीमत? कार न्यूज

    लेटेस्ट कार

    हुंडई आयोनिक-5 इलेक्ट्रिक कार भारत में हुई लॉन्च, कीमत 45 लाख रुपये से शुरू इलेक्ट्रिक कार
    मारुति सुजुकी जिम्नी आधिकारिक तौर पर हुई पेश, जल्द लॉन्च होने की उम्मीद मारुति सुजुकी
    किआ कैरेंस के नाम नया खिताब, बनी 'इंडियन कार ऑफ द ईयर' किआ कैरेंस
    टोयोटा लैंड क्रूजर 300 ऑटो एक्सपो में हुई लॉन्च, कीमत 2.17 करोड़ रुपये से शुरू टोयोटा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025