Page Loader
BMW समूह ने भारत में दर्ज की अब तक की सबसे ज्यादा बिक्री, इतनी यूनिट बेचीं 
BMW ग्रुप ने जनवरी-सितंबर के बीच भारत में कार-बाइक की अब तक की सबसे ज्यादा बिक्री की है

BMW समूह ने भारत में दर्ज की अब तक की सबसे ज्यादा बिक्री, इतनी यूनिट बेचीं 

Oct 13, 2023
07:02 pm

क्या है खबर?

लग्जरी वाहन निर्माता BMW समूह ने शुक्रवार (13 अक्टूबर) को जनवरी से सितंबर के बीच वाहनों के बिक्री आंकड़े जारी किए हैं। कंपनी की सेल्स रिपोर्ट के अनुसार, इस दौरान ग्रुप ने 9,580 लग्जरी कार और 6,778 बाइक्स की बिक्री की है। कंपनी का दावा है कि यह उसका अब तक का सबसे अच्छा बिक्री प्रदर्शन रहा है। BMW ने यह भी बताया कि 9 महीनों के दौरान उसने 1,000 से अधिक इलेक्ट्रिक कारों की भी बिक्री हासिल की है।

कार बिक्री 

इतनी है BMW और मिनी की कारों की बिक्री 

BMW ग्रुप इंडिया में BMW, मिनी और BMW मोटरराड शामिल हैं और तीनों ब्रांडों का प्रदर्शन अच्छा रहा है। जनवरी-सितंबर में बेची गई कुल कारों में BMW की 8,998 यूनिट शामिल हैं, जो पिछले साल की समान अवधि के आंकड़ों की तुलना में 10 प्रतिशत अधिक है। हाल ही में लॉन्च हुई BMW iX1 EV की सारी यूनिट पहले दिन ही बिक गई। मिनी ने पिछले साल की तुलना में 10 प्रतिशत वृद्धि के साथ 582 यूनिट बेची हैं।

प्रीमियम बाइक 

प्रीमियम बाइक्स की इतनी यूनिट बिकीं

जनवरी-सितंबर की अवधि में BMW मोटरराड की प्रीमियम बाइक्स की 6,778 यूनिट बिकी हैं, जो पिछले साल की समान अवधि के आंकड़ों से 26 प्रतिशत अधिक है। इस दौरान BMW G 310 R, G 310 RR और G 310 GS की खास मांग रही है, जिनकी कुल बिक्री में 88 प्रतिशत हिस्सेदारी है। कंपनी का दावा है कि BMW S 1000 RR, M 1000 RR और M 1000 R जैसी प्रीमियम स्पोर्ट्स बाइक लोकप्रिय हो रही हैं।