NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें /  BMW G 310 R की तुलना में कितनी बेहतर है 2023 होंडा CB300R? यहां जानिए  
    अगली खबर
     BMW G 310 R की तुलना में कितनी बेहतर है 2023 होंडा CB300R? यहां जानिए  
    BMW G 310 R की तुलना में कितनी बेहतर है 2023 होंडा CB300R

     BMW G 310 R की तुलना में कितनी बेहतर है 2023 होंडा CB300R? यहां जानिए  

    लेखन अविनाश
    Jun 26, 2023
    05:05 pm

    क्या है खबर?

    जापान की दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी होंडा ने अपनी CB300R मोटरसाइकिल के 2024 वेरिएंट को पेश कर दिया है। इसे साल के अंत तक भारत में लॉन्च किया जा सकता है।

    इस बाइक रोडस्टर लुक मिला है, लाइटिंग के लिए ऑल-LED सेटअप दिया गया है। इसमें 286cc का सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन भी है। भारतीय बाजार में यह BMW G 310 R को टक्कर देगी।

    आइये तुलना से समझते हैं कि इनमें से कौन-सी बाइक बेहतर है।

    लुक

    कैसा है दोनों बाइक्स का लुक? 

    होंडा CB300R में एक मस्कुलर फ्यूल टैंक, स्प्लिट-स्टाइल सीटें, अपस्वेप्ट एग्जॉस्ट सिस्टम, ऑल-LED लाइटिंग, एक LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 17 इंच के अलॉय व्हील हैं। इसे मैट ब्लैक मैटेलिक और पर्ल डस्क येलो शेड्स में पेश किया गया है।

    वही BMW G 310 R में एक्सटेंशन के साथ फ्यूल टैंक, एक स्टेप-अप सीट, एक साइड-माउंटेड एग्जॉस्ट, एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और ऑल-LED लाइटिंग सेटअप मिलता है। यह कास्ट एल्यूमीनियम पहियों पर चलता है।

    इंजन

    BMW G 310 R में है अधिक पावरफुल इंजन 

    BMW G 310 R में 313cc का सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 9250rpm पर 34PS की अधिकतम पावर और 7500rpm पर 28Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है।

    दूसरी तरफ होंडा CB300R में 286cc का लिक्विड-कूल्ड, फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन दिया गया है, जो 30.7hp की अधिकतम पावर और 27.5Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है।

    ट्रांसमिशन का ध्यान रखते हुए दोनों ही बाइक्स के इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है।

    फीचर्स

    दोनों बाइक्स में मिलते हैं ये फीचर्स 

    राइडर की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए और होंडा CB300R और BMW G 310 R को सड़कों पर बेहतर हैंडलिंग प्रदान करने के लिए इसमें डुअल-चैनल एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ, आगे और पीछे दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक दिए गए हैं।

    इन दोनों दोपहिया वाहनों के सस्पेंशन का ध्यान रखते हुए सामने की तरफ इसमें इनवर्टेड फ्रंट फोर्क्स और पीछे की तरफ पर एक मोनो-शॉक यूनिट भी जोड़ा गया है।

    कीमत

    कौन-सी बाइक है आपके लिए बेहतर? 

    भारत में 2024 होंडा CB300R की कीमत इसके मौजूदा मॉडल से थोड़ी अधिक होगी, जो वर्तमान में 2.77 लाख रुपये में आती है। वहीं BMW G 310 R की कीमत 2.85 लाख (दोनों कीमतें, एक्स-शोरूम) रुपये से शुरू है।

    होंडा की CB300R एक अच्छी बाइक है, लेकिन हमारा वोट G 310 R को जाता है। इसमें बेहतर लुक, अधिक फ्यूल कैपेसिटी और पावरफुल इंजन मिलता है। यह बाइक आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकती है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बाइक्स की तुलना
    बाइक न्यूज
    BMW कार
    होंडा

    ताज़ा खबरें

    भारत में बढ़ रहे कोरोनावायरस के मामले, नया वेरिएंट जिम्मेदार या कम हुआ वैक्सीन का असर? कोरोना वायरस
    पाकिस्तानी उच्चायोग के अधिकारी को देश छोड़ने का आदेश, 24 घंटे में भारत से जाना होगा पाकिस्तान समाचार
    शाहरुख खान की 4 सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्में, एक ने तो कमाए केवल 4 करोड़ रुपये शाहरुख खान
    कान्स 2025: करण जौहर की 'होमबाउंड' को मिला स्टैंडिंग ओवेशन, 9 मिनट तक बजी तालियां करण जौहर

    बाइक्स की तुलना

    क्या होंडा CB650R को टक्कर दे पाएगी ट्रायम्फ स्ट्रीट ट्रिपल 765 R? ट्रायम्फ
    क्या होंडा SP 125 को टक्कर दे पाएगी नई बजाज पल्सर 125? तुलना से समझिये बजाज
    BMW S 1000 RR बनाम होंडा CBR1000RR-R: जानिए कौन सी बाइक है ज्यादा पावरफुल BMW मोटरराड
    डुकाटी सुपरस्पोर्ट्स 950 की तुलना में कितनी दमदार है नई सुजुकी हायाबुसा? यहां जानिए  सुजुकी

    बाइक न्यूज

    राॅयल एनफील्ड हिमालयन बाइक की कीमत में हुआ इजाफा, जानिए कितनी हुई महंगी  रॉयल एनफील्ड बाइक
    रॉयल एनफील्ड की बाइक्स हुई महंगी, जानिए कितनी है नई कीमत  रॉयल एनफील्ड बाइक
    कावासाकी निंजा से लेकर डुकाटी तक, ये हैं भारत की 5 सबसे तेज रफ्तार वाली बाइक्स ऑटोमोबाइल
    KTM ने एडवेंचर 250 का लो-सीट V वेरिएंट उतारा, जानिए कितनी होगी कीमत  KTM मोटरसाइकिल

    BMW कार

    BMW M2 भारत में जल्द देगी दस्तक, इन फीचर्स के साथ होगी लैस  लग्जरी कार
    BMW XM लेबल रेड की बुकिंग शुरू, जानिए क्यों खास है यह लिमिटेड एडिशन गाड़ी   BMW XM
    BMW 5-सीरीज 520d M स्पोर्ट भारतीय बाजार में हुई लॉन्च, कीमत 68.9 लाख रुपये   लग्जरी कार
    मर्सिडीज-बेंज GLC बनाम BMW X3: जानिए कौन सी गाड़ी है बेस्ट   BMW X3

    होंडा

    TVS रेडर 125 बनाम होंडा SP 125, जानिए इनमें से कौन-सी बाइक है बेस्ट  बाइक न्यूज
    होंडा ने HMSI के शीर्ष प्रबंधन में किया बदलाव, अत्सुशी ओगाता को बनाया प्रमुख  होंडा मोटर कंपनी
    होंडा CB300R बाइक में आई खराबी, 2,000 यूनिट्स को वापस बुला रही कंपनी   ऑटोमोबाइल
    नई सेडान कार खरीदने की कर रहे प्लानिंग, ये हैं देश में उपलब्ध सबसे सस्ते विकल्प  ऑटोमोबाइल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025