Page Loader
BMW F900 GS भारत में जल्द देगी दस्तक, जानिए क्या मिलेंगे फीचर 
BMW F900 GS भारत में इस महीने के अंत तक लॉन्च हो सकती है (तस्वीर: BMW मोटरराड)

BMW F900 GS भारत में जल्द देगी दस्तक, जानिए क्या मिलेंगे फीचर 

Aug 20, 2024
11:23 am

क्या है खबर?

प्रीमियम बाइक निर्माता BMW मोटरराड भारतीय बाजार में अपनी एडवेंचर बाइक F900 GS को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। जर्मन कंपनी ने सोशल मीडिया पर एक टीजर जारी कर इसके संकेत दिए हैं। कुछ महीने भारत में BMW R1300 GS को पेश किया गया था, जिसे अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी। इसी को देखते हुए F900 GS को लाया जा रहा है, जो मिडिलवेट एडवेंचर सेगमेंट की बाइक्स को टक्कर देगी और BMW F850 GS की जगह लेगी।

डिजाइन 

रैली बाइक जैसा होगा सामने का लुक 

2024 BMW F900 GS अब एक रैली बाइक जैसी देखती है, जिसमें अब सामने की बड़ी चोंच गायब है, जिसकी जगह झुकी हुई विंडस्क्रीन मिलेगी। इसके साथ ही लेटेस्ट बाइक में एंडुरो-स्टाइल वाली सीट दी गई है और सफेद खुला सब-फ्रेम बाइक को और अधिक मजबूत बनाता है। नई बाइक पुराने मॉडल की तुलना में लगभग 14 किलोग्राम हल्की है और फुटपेग को नीचे करके और बार को राइडर की ओर थोड़ा घुमाकर एर्गोनॉमिक्स में भी बदलाव किया गया है।

पावरट्रेन 

शक्तिशाली होगा F900 GS का पावरट्रेन 

नई F900 GS में नया दमदार इंजन मिलेगा, जो 8500rpm पर 105bhp की पावर और 6750rpm पर 93Nm का टॉर्क पैदा करता है। पावर बढ़ाने के लिए इंजन मैपिंग में बदलाव किया गया है। इसके अलावा दोपहिया वाहन में TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, LED लाइट्स, कीलेस इग्निशन, ट्रैक्शन कंट्रोल और मल्टीपल राइडिंग मोड की सुविधा दी गई है। यह एडवेंचर बाइक इस महीने के अंत तक लॉन्च हो सकती है और शुरआती कीमत 13 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के आस-पास होगी।