BMW ने लॉन्च की नई F850 GS प्रो, GS एडवेंचर और F900 XR बाइक
क्या है खबर?
BMW ने पिछले साल ही अपनी नई F850 GS प्रो और F850 GS एडवेंचर बाइक से पर्दा उठाया था और अब इन्हे भारत में लॉन्च कर दिया गया है। इसके अलावा लॉन्चिंग लिस्ट में F900 XR को भी शामिल किया गया है।
इन तीनों बाइक्स को कंप्लीट बिल्ड यूनिट (CBU) के रूप में भारत लाया जा रहा है।
ग्राहक इन्हे कंपनी की ऑफिशियल साइट से बुक कर सकते हैं और इनकी डिलीवरी जून में शुरू होगी।
लुक
बाइक्स में शामिल किए गए हैं नए रंग
लुक की बात करें तो अपडेट के रूप में F850 GS प्रो और F850 GS एडवेंचर को नए रंग मिलते हैं।
F850 GS प्रो को ब्लैक स्टॉर्म मैटेलिक रंग के साथ एक नया ट्रिपल ब्लैक मिलता है।
वहीं, BMW ने मोटरसाइकिल में मानक के रूप में नक्कल गार्ड भी जोड़े हैं। हालांकि, 40 इयर्स एडिशन कलर स्कीम को हटा दिया गया है।
इसके अलावा F850 GS एडवेंचर को एक नया हल्का सफेद विकल्प भी मिला है।
इंजन
दिया गया है दमदार इंजन
F850 GS प्रो और GS एडवेंचर बाइक्स पर बॉडीवर्क, फीचर्स और ड्राइव ट्रेन एक समान है। दोनों बाइक्स में लिक्विड कूल्ड 4-वॉल्व वाला 853cc का इंजन दिया गया है, जो 8,250rpm पर 95hp की पावर और 6,250rpm पर 92 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है।
दोनों बाइक्स को 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है और ये दो राइडिंग मोड्स- रेन और रोड के साथ आती है। साथ ही दोनों को ABS और ASC जैसे स्टेबिलिटी फीचर्स भी मिले हैं।
फीचर्स
बाइक्स में मिलेंगे ये फीचर्स
F850 GS प्रो और GS एडवेंचर बाइक्स में फीचर्स की एक लंबी लिस्ट मिलती है।
F850 रेंज F750 GS और स्पोर्ट्स स्पोक व्हील्स, लम्बे विंडस्क्रीन, नक्कल गार्ड्स और फोर्क प्रोटेक्टर्स की तुलना में अधिक ऑफ-रोड फोकस्ड है।
साथ ही इनमें 6.5 इंच का कलर TFT डिस्प्ले, USB चार्जिंग पोर्ट, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ नेविगेशन सिस्टम जैसे फीचर्स मिलते हैं।
इन सबके अलावा इनमें बिना किसी ऐप्लीकेशन को इंस्टॉल किए कॉल और मीडिया जैसे फीचर्स को इस्तेमाल कर सकते हैं।
जानकारी
BMW F900 XR बाइक में मिलते हैं ये फीचर्स
F सीरीज के तहत इन दो बाइक्स के आलवा BMW ने F900 XR बाइक को भी लॉन्च किया है। यह बाइक भी बाकी मॉडल्स की तरह CBU रूट के तहत आएगी।
पावरट्रेन की बात करें तो यह बाइक 895cc इंजन द्वारा संचालित है और यह इंजन 104.6PS का पावर और 92 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है।
फीचर्स के रूप में इसे डूअल चैनल ब्रेकिंग सिस्टम के साथ डबल डिस्क ब्रेक से लैस किया गया है।
कीमत
क्या है इन बाइक्स की कीमत?
BMW F850 GS प्रो बाइक को भारत में 12.5 लाख रुपये में लॉन्च कर दिया गया है, जबकि F850 GS एडवेंचर की कीमत 13.25 लाख रुपये रखी गई हैं।
दूसरी तरफ F900 XR को 12.30 लाख रुपये कर साथ उतार गया है। ये सभी कीमतें एक्स-शोरूम की हैं।
कंपनी इन बाइक्स पर तीन साल की स्टैंडर्ड वारंटी भी देती है। साथ ही ग्राहकों के लिए पांच सालों तक का एक्स्टेंडेड वारंटी विकल्प भी है।