BMW F 450 GS स्पोर्ट वेरिएंट भारत में लॉन्च, जानिए क्या है इसमें खास
क्या है खबर?
BMW मोटरराड ने भारत में F 450 GS नया स्पोर्ट वेरिएंट लॉन्च किया है। पहले इसे 3 वेरिएंट्स- बेस, एक्सक्लूसिव और GS ट्रॉफी में पेश किया गया था। नए वेरिएंट को टॉप-स्पेक GS ट्रॉफी के ठीक नीचे रखा गया है। इस नई ट्रिम में बेहतर सस्पेंशन सेटअप, अतिरिक्त इलेक्ट्रॉनिक राइडर एड्स और ऑफ-रोड के लिए कई एक्सेसरीज स्टैंडर्ड तौर पर शामिल हैं। इसके अलावा, F 450 R रोडस्टर और F 450 RR फेयर्ड वर्जन भी पेश किए हैं।
बदलाव
दूसरे वेरिएंट से क्या है इसमें अलग?
BMW F 450 GS स्पोर्ट वेरिएंट को एक खास रेसिंग रेड कलर विकल्प में पेश किया है। इस कलर स्कीम में मुख्य रूप से गहरे लाल और काले रंग के साथ-साथ सफेद और ग्रे रंगों का मेल है।
इस नए रंग के जुड़ने से अब यह बाइक कुल 3 कलर विकल्पों में उपलब्ध है।
इसमें स्पोर्ट सस्पेंशन को शामिल किया है, जो अलग-अलग राइडिंग स्थितियों में बेहतर कंट्रोल प्रदान करता है। इसमें 'गियर शिफ्ट असिस्टेंट प्रो' भी स्टैंडर्ड फीचर है।
कीमत
कितनी है इस बाइक की कीमत?
एक और खास बात 'राइडिंग मोड्स प्रो' पैकेज का शामिल होना है। पहले से मौजूद रेन, रोड और एंड्यूरो सेटिंग्स के साथ-साथ, इसमें एक नया 'एंड्यूरो प्रो' मोड भी दिया गया है।
इसमें स्टैंडर्ड तौर पर एक क्लियर रैली विंडस्क्रीन, काले हैंडगार्ड, ऑफ-रोड फुटपेग और प्लास्टिक इंजन गार्ड भी दिए हैं।
इस नए वेरिएंट में 420cc, लिक्विड-कूल्ड, पैरेलल-ट्विन इंजन (48bhp/43Nm) और ट्रांसमिशन के लिए 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया है। इसकी कीमत 5.90 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।