Page Loader
BMW CE 02 इलेक्ट्रिक स्कूटर 1 अक्टूबर को होगा लॉन्च, जानिए इसकी खासियत 
BMW CE 02 इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए बुकिंग खोल दी गई है (तस्वीर: BMW मोटरराड)

BMW CE 02 इलेक्ट्रिक स्कूटर 1 अक्टूबर को होगा लॉन्च, जानिए इसकी खासियत 

Sep 24, 2024
04:04 pm

क्या है खबर?

BMW मोटरराड अपना CE 02 इलेक्ट्रिक स्कूटर भारत में 1 अक्टूबर को लॉन्च करेगी। इस स्कूटर के लिए महीने की शुरुआत में बुकिंग खोली गई थी। BMW CE 02 शहरी इलाकों में आवागमन के लिहाज से उपयुक्त विकल्प होगा। यह अगस्त में लॉन्च किए गए BMW CE 04 के बाद भारत में दूसरा सबसे महंगा इलेक्ट्रिक स्कूटर होगा। इसका उत्पादन भारतीय कंपनी TVS मोटर अपने होसुर प्लांट में कर रही है, जहां से दूसरे देशों में निर्यात हो रहा है।

फीचर 

इन सुविधाओं से  लैस होगा नया CE 02

CE 02 को डबल-लूप स्टील फ्रेम पर बनाया गया है और डिजाइन अन्य इलेक्ट्रिक स्कूटर से अलग है। इसमें DRLs के साथ चौकोर LED हेडलैंप, स्लिम साइड प्रोफाइल और ऊंचा हैंडलबार मिलता है। साथ ही स्कूटर सिंगल-पीस सीट और स्प्लिट-टाइप पिलर ग्रैब रेल और 14-इंच के अलॉय व्हील्स से लैस होगा। इसके अलावा दोपहिया वाहन में LED टेललैंप के साथ फ्लोटिंग-टाइप रियर फेंडर, 3.5-इंच का TFT इंस्ट्रूमेंट कंसोल, USB-C चार्जिंग, कीलेस राइड और डिस्क ब्रेक की सुविधा मिलेगी।

रेंज 

90 किलोमीटर तक की दे सकती है रेंज 

BMW CE 02 में एयर-कूल्ड सिंक्रोनस मोटर और 2kWh की सिंगल और 2 बैटरी का विकल्प मिलेगा। सिंगल बैटरी के साथ यह 45 की रेंज देगा और टॉप स्पीड 45 किमी/घंटा होगी। 2 बैटरी लगाने पर रेंज 90 किलोमीटर और टॉप स्पीड 95 किमी/घंटा हो जाएगी। इसकी बैटरी को 2 घंटे 40 मिनट में चार्ज किया जा सकता है, जबकि फास्ट चार्जर से 1 घंटे 40 मिनट लगेंगे। इस स्कूटर की कीमत लगभग 5 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) हो सकती है।