NewsBytes Hindi
    English
    अन्य
    चर्चित विषय
    इलेक्ट्रिक वाहन
    दोपहिया वाहन
    लेटेस्ट कार
    लेटेस्ट बाइक्स
    ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर
    NewsBytes Hindi
    English
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / बेनेली 502C क्रूजर बाइक हुई महंगी, जानिए नई कीमत
    ऑटो

    बेनेली 502C क्रूजर बाइक हुई महंगी, जानिए नई कीमत

    बेनेली 502C क्रूजर बाइक हुई महंगी, जानिए नई कीमत
    लेखन अविनाश
    Nov 18, 2022, 07:05 pm 1 मिनट में पढ़ें
    बेनेली 502C क्रूजर बाइक हुई महंगी, जानिए नई कीमत
    बेनेली 502C क्रूजर बाइक हुई महंगी (तस्वीर: बेनेली)

    इटैलियन बाइक निर्माता कंपनी बेनेली ने पिछले साल जुलाई में अपनी क्रूजर बाइक 502C को भारतीय बाजार में लॉन्च किया था। अब कंपनी ने इस बाइक की कीमतें 18,000 रुपये तक बढ़ा दी हैं। बता दें कि कंपनी ने बीते नौ महीने में इस बाइक की कीमतों में 45,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की है। क्रूजर बाइक को स्पोर्टी लुक दिया गया है, साथ ही इसमें TFT इंस्ट्रुमेंट क्लस्टर और 500cc का पैरलर ट्विन इंजन जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

    कैसा है नई बेनेली 502C का लुक?

    नई बेनेली 502C स्टाइल पैकेज के साथ एक स्पोर्टी क्रूजर बाइक है और इसे बाहर निकले हुए ब्लैक-ऑउट स्टील ट्रेलिस फ्रेम पर डिजाइन किया गया है। इस बाइक में कुछ क्लासिक इंस्ट्रूमेंट फीचर्स जैसे बड़े हैंडल बार और रिलैक्स राइडिंग पोजीशन के साथ ओवल शेप्ड LED हेडलाइट, ऐरो शेप्ड मिरर और ट्विन अपस्वेप्ट एग्जॉस्ट जैसे मॉडर्न फीचर्स भी दिए गए हैं। साथ ही यह मैट ब्लैक और मैट कॉन्यैक रेड कलर में बिक्री के लिए उपलब्ध है।

    500cc इंजन के साथ आती है बाइक

    बेनेली 502C बाइक में 500cc का लिक्विड कोल्ड, पैरलर ट्विन इंजन दिया गया है, जो 8500rpm पर 46.8PS की क्षमता और 6000rpm पर 46Nm का टॉर्क जनरेट करता है। साथ ही इसमें 6-स्पीड गियर बॉक्स दिया गया है, जिसे चेन ड्राइव सिस्टम से लिंक किया गया है। फिलहाल बाइक को QJ SRV500 के रीबैज्ड वेरिएंट के रूप में सामने लाया गया है, जिसे 2020 में स्पाई तस्वीरों के माध्यम से देखा गया था।

    इन फीचर्स के साथ आती है बाइक

    राइडर की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बेनली ने अपनी इस क्रूजर बाइक में सेफ्टी के पुख्ता इंतजाम किए हैं। इसके दोनों पहियों में डुअल चैनल के साथ डिस्क ब्रेक की सुविधा दी गई है, जिससे इसे रोड पर हैंडल करना बेहद आसान हो जाता है। सस्पेंशन ड्यूटी को बेहतर बनाने के लिए इसमें सामने की तरफ 41mm का अप-साइड डाउन फ्रोक्स और पीछे की तरफ प्रीलोडेड अडजेस्टबल सेंट्रल शॉक अब्जॉर्बर फिट किया गया है।

    डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल बनाता है इसे खास

    फीचर्स के तौर पर बेनेली 502C अपसाइड-डाउन फ्रंट फोर्क्स और एक रियर मोनो-शॉक से लैस है। बेनेली की नई क्रूजर बाइक के अन्य मुख्य आकर्षण में इसका पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल है। यह एक फ्री-फ्लोटिंग सीट, डुअल बैरल एग्जॉस्ट सेटअप और चंकी फ्रंट सस्पेंशन के साथ आती है, साथ ही इसके दोनों सिरों पर 17 इंच के अलॉय व्हील मिलते हैं जो पिरेली एंजेल GT टायर के साथ आते हैं।

    क्या है इस बाइक की नई कीमत?

    नवीनतम मूल्य संशोधन के बाद बेनेली 502C के मैट कॉन्यैक रेड वेरिएंट की कीमत 5.7 लाख रुपये, ग्लॉसी ब्लैक मॉडल की कीमत 5.75 लाख रुपये और मैट ब्लैक कलर ऑप्शन की कीमत 5.8 लाख रुपये (सभी कीमतें एक्स-शोरूम) हो गई है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    ऑटोमोबाइल
    बेनेली
    क्रूजर बाइक
    बाइक न्यूज

    ताज़ा खबरें

    ऑटो एक्सपो में इस बार हिस्सा नहीं लेंगी ये बड़ी कंपनियां, जानें किनका होगा जलवा MG मोटर्स
    साल 2022 में इन पांच गाड़ियों का चला जादू, लिस्ट में सबसे ज्यादा मारुति की कारें मारुति सुजुकी ऑल्टो
    गोल्डन ग्लोब 2023: क्या 'RRR' रचेगी इतिहास? जानें कब और कहां देख सकते हैं प्रसारण गोल्डन ग्लोब अवार्ड
    डीन एल्गर दक्षिण अफ्रीका के टेस्ट कप्तान बने रहना चाहते हैं, जानिए उनके आंकड़े दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम

    ऑटोमोबाइल

    भारत इन देशों को पीछे कर बना तीसरा सबसे बड़ा ऑटोमोबाइल बाजार मारुति सुजुकी
    BMW लेकर आ रही है नई 3-सीरीज ग्रैन लिमोसिन कार, 10 जनवरी को होगी लॉन्च BMW कार
    मर्सिडीज-बेंज ने शुरू की अपनी GLB फेसलिफ्ट SUV की टेस्टिंग, अगले साल होगी लॉन्च मर्सिडीज
    महिंद्रा M9इलेक्ट्रो जेन3 फॉर्मूला वन रेसिंग कार से उठा पर्दा, जानिए इसकी खासियत इलेक्ट्रिक वाहन

    बेनेली

    बेनेली TRK 702 और 702 X EICMA मोटर शो में हुई पेश, जानिए इनकी खासियत बाइक सेल
    नई बेनेली TRK 800 एडवेंचर बाइक हुई पेश, 250 किलोमीटर प्रति घंटे होगी टॉप स्पीड लेटेस्ट बाइक
    आरामदायक राइडिंग के लिए जानी जाती हैं ये पांच रेट्रो बाइक्स, देश में है जबरदस्त मांग ऑटोमोबाइल
    रॉयल एनफील्ड हिमालयन बनाम बेनेली TRK 251: जानिए कौन सी बाइक है बेहतर ऑटोमोबाइल

    क्रूजर बाइक

    2023 ऑटो एक्सपो में पेश होगी MBP C1002V क्रूजर बाइक, हार्ले-डेविडसन बाइक्स को देगी टक्कर ऑटो एक्सपो
    BMW मोटरराड लेकर आ रही है R-12 क्रूजर बाइक, BMW R-18 पर होगी आधारित BMW मोटरराड
    जल्द आने वाली हैं रॉयल एनफील्ड की छह मोटरसाइकिलें, 650cc सेगमेंट में देंगी दस्तक रॉयल एनफील्ड बाइक
    रॉयल एनफील्ड को टक्कर देने आ गई कीवे V302 C बाइक, इन फीचर्स से है लैस ऑटोमोबाइल

    बाइक न्यूज

    नई होंडा CL300 बाइक से उठा पर्दा, नियो-रेट्रो लुक के साथ इसी साल होगी लॉन्च होंडा
    ऑटो एक्सपो 2023: टॉर्क मोटर्स पेश करेगी एंट्री लेवल इलेक्ट्रिक बाइक, इन फीचर्स से होगी लैस इलेक्ट्रिक बाइक
    KTM ने भारत में लॉन्च की अपनी 2023 RC 125, RC 200 और RC 390 बाइक्स KTM मोटरसाइकिल
    MBP M502N बाइक ऑटो एक्सपो 2023 में होगी पेश, जानिए इसके फीचर्स कीवे

    ऑटो की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Auto Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023