
बजाज के दोपहिया वाहनों का मई में चढ़ा बिक्री का ग्राफ, 1.94 लाख वाहन बेचे
क्या है खबर?
बजाज ने मई की कुल बिक्री में सालाना आधार पर 29 फीसदी की वृद्धि दर्ज की है, वहीं घरेलू बाजार में दोपहिया वाहनों की बिक्री में शानदार प्रदर्शन करते हुए 103 फीसदी की बढ़त बनाई।
सेल्स रिपोर्ट के अनुसार, पिछले महीने बाइक-स्कूटर्स की 1.94 लाख यूनिट्स की बिक्री हुई, जो 2022 में इसी महीने में 96,102 यूनिट्स थी।
पिछले महीने में इनकी कुल बिक्री 3.07 लाख यूनिट्स रही है, जो 2022 के इसी महीने में 2.49 यूनिट्स थी।
बिक्री आंकड़े
दोपहिया वाहनों के निर्यात में आई गिरावट
बजाज के दोपहिया वाहनों के निर्यात में पिछले महीने 26 फीसदी की गिरावट आई है, जो मई, 2022 की 1.53 लाख यूनिट्स से घटकर 1.12 लाख यूनिट्स पर पहुंच गया है।
कमर्शियल वाहनों की बिक्री की बात करें तो कंपनी ने कुल 47,452 यूनिट्स बेची हैं, जो मई, 2022 में 26,369 यूनिट्स थी।
मई में दोपहिया और कमर्शियल वाहनों की कुल 3.55 लाख यूनिट्स की खरीद हुई है, जो 2022 में 2.75 लाख यूनिट्स थी।