Page Loader
बजाज पल्सर NS200 और NS160 को मिला नया रंग, जानिए अब कैसा है लुक 
बजाज पल्सर NS200 बाइक को अब प्यूटर ग्रे रंग में पेश किया गया है (तस्वीर: ट्विटर@Kchael_Exotics)

बजाज पल्सर NS200 और NS160 को मिला नया रंग, जानिए अब कैसा है लुक 

Jun 06, 2023
03:34 pm

क्या है खबर?

दोपहिया वाहन निर्माता बजाज ने पल्सर NS200 और पल्सर NS160 को प्यूटर ग्रे रंग में पेश किया है। ग्रे टोन रंग के साथ बाइक्स को और मस्कुलर लुक दिया गया है, जबकि ब्राइट ब्लू हाइलाइट्स स्ट्रीटफाइटर स्टाइलिंग पॉप की शार्प डिजाइन लाइन्स बनाते हैं। अब दोनों बाइक्स 4 रंग विकल्पों- एबोनी ब्लैक, पर्ल मेटैलिक व्हाइट, कॉकटेल वाइन रेड और प्यूटर ग्रे में उपलब्ध है। बता दें, बजाज पल्सर बाइक्स को मई में नए लाल रंग में पेश किया गया था।

खासियत 

दोनों बाइक्स में पहले जैसा ही है पावरट्रेन 

बाइक निर्माता ने रंग के अलावा इनमें कोई अन्य बदलाव नहीं किया है। NS200 में पहले जैसा 199cc सिंगल-सिलेंडर लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया है, जो 24.5ps का पावर और 18.5Nm का टॉर्क पैदा करता है। जबकि, NS160 में 160.3cc सिंगल-सिलेंडर एयर-कूल्ड इंजन मिलता है, जो 17.2ps की पावर और 14.6Nm का टॉर्क जनरेट करता है। नए प्यूटर ग्रे रंग विकल्प की कीमत पहले के समान है, जो NS160 के लिए 1.34 लाख रुपये और NS200 की 1.47 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।