Page Loader
बजाज पल्सर NS200 और NS160 का लुक हुआ और शानदार, मिला रेड कलर का विकल्प 
बजाज पल्सर NS200 और NS160 में अब लाल रंग का विकल्प मिलेगा (तस्वीर:ट्विटर@SujanBarman47)

बजाज पल्सर NS200 और NS160 का लुक हुआ और शानदार, मिला रेड कलर का विकल्प 

May 23, 2023
02:08 pm

क्या है खबर?

दोपहिया वाहन निर्माता बजाज ने अपनी पल्सर NS200 और NS160 बाइक्स को आकर्षक रेड कलर में पेश किया है। इसमें ब्लैक एंड व्हाइट सहित अन्य कलर का टच देते हुए नए स्टिकर और ग्राफिक्स का इस्तेमाल किया गया है। नए कलर विकल्प में फ्रेम को अब गन-मेटल ग्रे से पेंट किया गया है। वहीं व्हील्स पर लाल पिन-स्ट्राइपिंग की जगह अब ग्रे रंग के साथ हेडलाइट काउल पर लाल और सफेद रंग के स्टिकर मिलते हैं।

खासियत 

बजाज की इन दोनों बाइक्स के ये हैं फीचर्स

बजाज पल्सर की दोनों बाइक्स में पेंट के अलावा अन्य बदलाव नहीं किया है। इनमें नए USD फ्रंट टेलिस्कोपिक फोर्क्स, बड़े डिस्क ब्रेक, ग्रिमेका कैलीपर्स मिलते हैं। इनमें इंस्ट्रूमेंट कंसोल पर गियर पोजिशन इंडिकेटर के साथ सिंगल चैनल ABS की सुविधा भी दी गई है। NS160 बाइक में 164.82cc सिंगल-सिलेंडर एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है, जबकि NS200 में 199.5cc लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलता है। पल्सर NS160 और NS200 की कीमत क्रमश: 1.25 लाख और 1.40 लाख रुपये (कीमतें एक्स-शोरूम) है।