Page Loader
बजाज पल्सर N250 का अपडेटेड मॉडल अप्रैल में देगा दस्तक, जानिए क्या मिलेगा बदलाव 
नई बजाज पल्सर N250 को अप्रैल में लॉन्च किया जा सकता है (तस्वीर: बजाज)

बजाज पल्सर N250 का अपडेटेड मॉडल अप्रैल में देगा दस्तक, जानिए क्या मिलेगा बदलाव 

Mar 18, 2024
12:31 pm

क्या है खबर?

दोपहिया वाहन निर्माता बजाज अपनी पल्सर लाइनअप को अपडेट करने में जुटी हुई है। हाल ही में एक नई बजाज पल्सर बाइक को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। यह पल्सर N250 का 2024 मॉडल नजर आती है। यह मौजूदा मोटरसाइकिल के टेलीस्कोपिक फोर्क सस्पेंशन सेटअप की तुलना में इनवर्टेड फोर्क के साथ दिखाई दी है। मौजूदा मॉडल एक ही रंग विकल्प ब्रुकलिन ब्लैक के साथ आता है। आगामी 2024 मॉडल में नई कलर स्कीम्स और ग्राफिक्स मिल सकते हैं।

इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर 

पल्सर N250 में मिलेगा नया LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर 

2024 बजाज पल्सर N250 का डिजाइन मौजूदा मॉडल के समान ही रहने की उम्मीद है। इसमें मस्कुलर फ्यूल टैंक, नया फ्रंट काउल, LED प्रोजेक्टेड हेडलैंप, LED DRLs और ब्लैक-आउट अलॉय व्हील्स मिलने की संभावना है। साथ ही, लेटेस्ट बाइक पिलर ग्रैब रेल के साथ स्प्लिट-स्टाइल सीट और स्टब्बी एग्जॉस्ट, गियर-पोजिशन इंडिकेटर और ड्यूल-चैनल ABS के साथ आएगी। इसके अलावा, दोपहिया वाहन में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी वाला LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलेगा, जो टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, कॉल और SMS अलर्ट की सुविधा प्रदान करेगा।

पावरट्रेन 

पहले के समान होगा बाइक का पावरट्रेन 

बजाज पल्सर N250 में पहले के समान 249cc, सिंगल-सिलेंडर, ऑयल-कूल्ड इंजन मिलेगा, जो 24.5ps की पावर और 21.5Nm का टॉर्क पैदा करता है। ब्रेकिंग के लिए दोनों सिरों पर डिस्क ब्रेक की सुविधा मिलेगी। ट्रांसमिशन के लिए इसे 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा जाएगा। अपडेटेड पल्सर N250 को अप्रैल में लॉन्च किया जा सकता है और कीमत 1.6 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के आस-पास होगी। इसका मुकाबला सुजुकी जिक्सर 250, KTM ड्यूक 250 और TVS अपाचे RTR 200 4V से होगा।