LOADING...
बजाज ने छोटे इंजन के साथ लॉन्च की डोमिनार 400, जानिए क्याें उठाया यह कदम
बजाज डोमिनार 400 को छोटे इंजन के साथ लॉन्च किया गया है

बजाज ने छोटे इंजन के साथ लॉन्च की डोमिनार 400, जानिए क्याें उठाया यह कदम

Apr 13, 2026
05:30 pm

क्या है खबर?

दोपहिया वाहन निर्माता बजाज ने अपनी डोमिनार 400 को छोटे 349cc इंजन के साथ लॉन्च कर दिया है। इस बदलाव की वजह सरकार की ओर से 350cc और इससे कम क्षमता वाली बाइक्स पर मिलने वाली कम 18 फीसदी GST का फायदा उठाना है। इससे बड़ी बाइक्स पर 40 फीसदी टैक्स लगता है। इससे पहले कंपनी ने ट्रायम्फ की पूरी रेंज को भी एक नए छोटे 349cc इंजन के साथ लॉन्च किया था।

बदलाव 

कंपनी ने बाइक में किए ये बदलाव 

ट्रायम्फ की नई रेंज की तरह ही नई बजाज डोमिनार के इंजन में बदलाव किया गया है, लेकिन नामकरण में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इंजन के अलावा बाइक मौजूदा मॉडल जैसी ही है और हरे और काले रंग में उपलब्ध है। इसके फीचर्स और टूरिंग के लिए एक्सेसरीज भी पहले जैसे ही हैं। बजाज ने बोर को अपरिवर्तित रखते हुए और स्ट्रोक को छोटा करके 349cc इंजन तैयार किया है, जिसमें पावर अपरिवर्तित है, लेकिन टॉर्क कम हो गया।

कीमत 

कितनी है नई डोमिनार की कीमत?

नई डोमिनार में छोटे आकार का 349cc, सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन लगाया है, जो 9,000rpm पर 40hp की पावर और 7,500rpm पर 33.2Nm का टॉर्क उत्पन्न करता है। इसका टॉर्क पिछले मॉडल से 1.8Nm कम है। इंजन को ट्रांसमिशन के लिए 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। इस बदलाव के दौरान डोमिनार 400 का वजन भी 3 किलोग्राम कम हो गया है। इसकी कीमत 2.04 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) में है, जो पिछले मॉडल से 37,000 रुपये कम है।

Advertisement