LOADING...
बजाज एवेंजर 220 स्ट्रीट भारत में लॉन्च, जानिए कितनी है कीमत
बजाज एवेंजर 220 स्ट्रीट को 2 रंगों में पेश किया गया है

बजाज एवेंजर 220 स्ट्रीट भारत में लॉन्च, जानिए कितनी है कीमत

Jun 02, 2026
08:01 pm

क्या है खबर?

दोपहिया वाहन निर्माता बजाज ने अपनी एवेंजर 220 स्ट्रीट को लॉन्च कर दिया है। यह 2 रंगों- एबोनी ब्लैक और कॉकटेल वाइन रेड में उपलब्ध है। बजाज एवेंजर 220 स्ट्रीट मॉडल में ट्यूबलेस टायर और अलॉय व्हील्स का सेट दिया गया है, जो 220 क्रूज मॉडल के वायर-स्पोक ट्यूब वाले टायरों की तुलना में इसकी व्यावहारिकता को बढ़ाता है। यह बाइक एवेंजर 220 क्रूज से 1,200 रुपये से अधिक महंगी है।

फीचर 

इन सुविधाओं से लैस है एवेंजर स्ट्रीट

एवेंजर स्ट्रीट में हेडलाइट के चारों ओर इंजन गार्ड, रेडिएटर ग्रिल, एग्जॉस्ट, पहिए, ORVM, लीवर, बार एंड, सस्पेंशन कंपोनेंट्स, टर्न इंडिकेटर्स, टैंक ऑर्नामेंट्स, इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और कई अन्य जगहों पर क्रोम दिया गया है। इसके अलावा, इसमें बैक रेस्ट और ऊंची विंडस्क्रीन जैसे अतिरिक्त एक्सेसरीज भी मिलती हैं। सीट की ऊंचाई क्रूज मॉडल के समान 737mm है, लेकिन हैंडलबार थोड़ा चपटा और नीचे स्थित है, लेकिन फुटपेग की स्थिति समान है, जबकि ऊंची विंडस्क्रीन के विपरीत छोटा विंड-डिफ्लेक्टर दिया है।

कीमत 

कितनी है इस बाइक की कीमत? 

एवेंजर स्ट्रीट में क्रूज मॉडल के समान 220cc, ऑयल-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो 8,500rpm पर 19.03ps की अधिकतम पावर और 7,000rpm पर 17.55Nm का अधिकतम टॉर्क उत्पन्न करता है। ट्रांसमिशन के लिए इसे 5-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। दोपहिया वाहन निर्माता ने इसे किसी कार्यक्रम में लॉन्च करने के बजाय अपनी वेबसाइट पर कीमत का खुलासा किया है। इसकी कीमत 1.3 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है।

Advertisement