LOADING...
ड्राइविंग लाइसेंस बनवाते समय इन बातों की न करें अनदेखी, वरना रद्द हो सकता है आवेदन
ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए पहले से कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है

ड्राइविंग लाइसेंस बनवाते समय इन बातों की न करें अनदेखी, वरना रद्द हो सकता है आवेदन

Mar 23, 2026
07:47 pm

क्या है खबर?

ड्राइविंग करने के लिए आपके पास ड्राइविंग लाइसेंस (DL) का होना जरूरी है। बिना इसके वाहन चलाना अवैध माना जाता है और पकड़े जाने पर ट्रैफिक पुलिस चालान काट सकती है। आप DL बनवाने के लिए क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (RTO) में जाकर या ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस दौरान कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी होता, वरना आवेदन रद्द हो सकता है। आइये जानते हैं कि ड्राइविंग लाइसेंस बनवाते समय आपको किन जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए।

आवेदन 

कहां करें आवेदन?

ड्राइविंग लाइसेंस के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले लोगों को सबसे पहले सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार की वेबसाइट पर जाना होगा। वहां आपको अपने राज्य का चुनाव करना होगा। इसके बाद RTO का चुनाव करना होगा। अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करने के बाद लर्नर और न्यू ड्राइविंग लाइसेंस के 2 विकल्प दिखेंगे। इनमें से आपको लर्नर लाइसेंस विकल्प पर क्लिक कर इसमें अपनी जानकारी भरने के बाद सब्मिट बटन पर क्लिक करना है।

ड्राइविंग टेस्ट 

ड्राइविंग टेस्ट की पहले से करें तैयारी 

आवेदन सब्मिट करने के बाद आपको एक निश्चित तारीख को ड्राइविंग टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। आपने जिस वाहन के लिए DL आवेदन किया है, अधिकारी के सामने उसी को चलाकर दिखाना होगा। इसके लिए आपको अपना वाहन साथ लेकर जाना होगा। इस टेस्ट की तैयारी आप पहले ही कर लें और अच्छी तरह से वाहन चलाना सीख लें। ऐसा करने से आप ड्राइविंग टेस्ट को आसानी से पास कर सकते हैं।

Advertisement

सवाल-जवाब 

सवालों की पहले से कर लें तैयारी 

इसके बाद परिवहन विभाग में आपका टेस्ट लिया जाएगा, जिसमें आपसे ड्राइविंग से जुड़े 10 सवाल पूछे जाएंगे। उसमें से 6 सवालों के सही जवाब देने जरूरी है। टेस्ट के दौरान आपसे ट्रैफिक नियमों और चिन्हों से जुड़े सवाल पूछे जाते हैं। इसके बारे में पहले से पूरी तैयारी कर लें और समझदारी से जवाब दें। अगर, सब कुछ सही रहा तो आपका ड्राइविंग लाइसेंस आपके पते पर 7 दिन के बाद भेज दिया जाएगा।

Advertisement