LOADING...
ऑटोमैटिक कार चलाते भारी पड़ेंगी ये 5 गलतियां, अनदेखी से गियरबॉक्स हो जाएगा खराब
ऑटोमैटिक कार चलाते समय कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है

ऑटोमैटिक कार चलाते भारी पड़ेंगी ये 5 गलतियां, अनदेखी से गियरबॉक्स हो जाएगा खराब

Apr 22, 2026
07:26 am

क्या है खबर?

भारतीय कार बाजार में ऑटोमैटिक कारों की मांग में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है। लगभग सभी कार निर्माता कंपनियां अब ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का कोई न कोई वेरिएंट पेश कर रही हैं। क्लच और बार-बार गियर बदलने के झंझट के बचने के लिए पसंद तो कर रहे हैं, लेकिन कई लोग इस मैनुअल कार की तरह ही चलाते हैं। आइये जानते हैं ऑटोमैटिक कार चलाते समय ऐसी 5 गलतियां आपको करने से बचने की जरूरत है।

#1

कार रुकने से पहले रिवर्स मोड लगाना

जल्दबाजी में अक्सर लोग कार को पूरी तरह से रुकने से पहले ही गियर को रिवर्स या पार्क पर शिफ्ट कर देते हैं। जब आप रिवर्स गियर लगाने से पहले कार नहीं रोकते तो ट्रांसमिशन को तेजी से दिशा बदलनी पड़ती है, जिससे गियरबॉक्स को नुकसान पहुंचता है। ऑटोमैटिक सिस्टम में लॉकिंग पिन होती है। चलती कार में मोड बदलने से वह पिन टूट सकती है, जिसका रिपेयरिंग का खर्च काफी महंगा पड़ता है।

#2

लाल बत्ती पर गाड़ी को न्यूट्रल में डालना

लाल बत्ती पर गाड़ी को न्यूट्रल में डालना एक आम गलतफहमी है। लोग सलाह देते हैं कि इस तरीके से ईंधन बचाया जा सकता है और टॉर्क कन्वर्टर पर घिसावट कम होती है। हकीकत में गाड़ी को न्यूट्रल में डालने से ईंधन की बचत नहीं होती और न्यूट्रल से ड्राइव में बदलते समय नुकसान ज्यादा होता है। पार्क मोड में डालना सही नहीं है। अगर, पीछे से कोई गाड़ी टक्कर मारती है तो गियरबॉक्स की पार्किंग लैच टूट सकती है।

Advertisement

#3

गाड़ी को तेजी से लॉन्च करना

गाड़ी की रफ्तार तेजी से बढ़ाने के बाद उसे ड्राइव मोड में डालने से ट्रांसमिशन खराब हो सकता है। ऐसा करने से ट्रांसमिशन को अचानक झटका लगता है, क्योंकि यह तेज RPM पर न्यूट्रल से ड्राइव मोड में अचानक शिफ्ट होता है। मैनुअल कार की तरह न्यूट्रल में एक्सीलेटर दबाकर अचानक ड्राइव मोड में शिफ्ट करने से क्लच पैक और बैंड्स बुरी तरह घिस जाते हैं। इससे आपको भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है।

Advertisement

#4

ढलान पर न्यूट्रल में करना 

ज्यादातर लोग फ्यूल बचाने के चक्कर में ढलान पर कार को न्यूट्रल पर कर देते हैं। यह काफी खतरनाक है, क्योंकि इससे कार पर आपका नियंत्रण कम हो जाता है और इंजन ब्रेकिंग काम नहीं करती। ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन को सुचारू रूप से चलने के लिए उचित लुब्रिकेशन की आवश्यकता होती है। जब उसे न्यूट्रल में डालते हैं तो इंजन निष्क्रिय अवस्था में चला जाता है और तेल की आपूर्ति बंद हो जाती है। इससे गियरबॉक्स में टूट-फूट हो सकती है।

#5

हैंडब्रेक का इस्तेमाल नहीं करना

कार पार्क करते समय हमेशा गियर शिफ्टर को पार्क मोड में रखें। इसके साथ ही के खड़े होने पर हैंडब्रेक खींच लें। हैंड ब्रेक का इस्तेमाल न करने से गाड़ी के ट्रांसमिशन मैकेनिज्म पर काफी प्रेशर पड़ता है। हैंडब्रेक के ठीक से काम न करने की स्थिति में पार्क मोड गाड़ी को आगे या पीछे जाने से रोकता है। मैनुअल कारों के मामले में शिफ्ट को न्यूट्रल मोड में रखें और हैंडब्रेक लगाएं, क्योंकि उनमें पार्क मोड नहीं होता।

Advertisement