Page Loader
एथर एनर्जी ने 450 एपेक्स इलेक्ट्रिक स्कूटर को किया अपडेट, जानिए क्या मिला है नया
एथर एनर्जी 450 एपेक्स अब पहले से ज्यादा रेंज देगा (तस्वीर: एथर एनर्जी)

एथर एनर्जी ने 450 एपेक्स इलेक्ट्रिक स्कूटर को किया अपडेट, जानिए क्या मिला है नया

Jan 06, 2025
05:58 pm

क्या है खबर?

एथर एनर्जी ने 2025 के लिए 450 एपेक्स इलेक्ट्रिक स्कूटर को अपडेट किया है। अब यह स्कूटर मल्टी-लेवल ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम के साथ आता है। यह 3 मोड- रेन, रोड और रैली में आते हैं, जिनमें से सभी ट्रैक्शन कंट्रोल के साथ अलग-अलग सवारी स्थितियों के लिए काम ले सकते हैं। इसके अलावा नए एथर एपेक्स में MRF के नए जैपर N e-ट्रेड टायर्स दिए हैं। कम रोलिंग प्रतिरोध के कारण ये टायर रेंज को बढ़ावा देने में मददगार हैं।

फीचर 

ऐसे हैं स्कूटर के फीचर 

2025 एथर 450 एपेक्स का डिजाइन पुराने मॉडल के समान है, जो चमकीले ब्लू बॉडीवर्क, कॉन्ट्रास्टिंग ऑरेंज अलॉय व्हील्स मिलते हैं। पारदर्शी साइड पैनल से स्कूटर का एल्यूमीनियम सबफ्रेम स्पष्ट दिखाई देता है, जो इसे अन्य 450 मॉडल से अलग बनाता है। फीचर्स की बात करें तो 450 एपेक्स में ऑल-LED लाइटिंग, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ एक TFT डिस्प्ले और गूगल नेविगेशन मिलता है। इसमें 6 राइड मोड- स्मार्ट इको, इको, राइड, स्पोर्ट, वॉर्प और वॉर्प प्लस मिलते हैं।

रेंज 

अब रेंज बढ़कर हो गई इतनी 

450 एपेक्स में 3.7kWh बैटरी पैक मिलता है। अब एक बार चार्ज करने पर रेंज 105 किलोमीटर से बढ़कर 130 किलोमीटर हो गई है। यह स्कूटर महज 2.9 सेकेंड में 0-40 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकता है, जो इसे लाइनअप में सबसे तेज बनाता है। इसके साथ ही यह 100 किमी/घंटा की अधिकतम स्पीड भी पकड़ सकती है, जो एथर 450X से 10 किमी/घंटा अधिक है। अपडेटेड मॉडल की कीमत पहले के समान 1.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।