LOADING...
2026 सुजुकी एक्सेस ABS के साथ लॉन्च, जानिए कितनी है कीमत
2026 सुजुकी एक्सेस में ABS की सुविधा दी गई है

2026 सुजुकी एक्सेस ABS के साथ लॉन्च, जानिए कितनी है कीमत

Feb 04, 2026
02:55 pm

क्या है खबर?

दिग्गज दोपहिया वाहन निर्माता सुजुकी मोटरसाइकिल भारत ने अपने एक्सेस स्कूटर को नए ब्रेकिंग सिस्टम फीचर के साथ अपडेट किया है। 2026 सुजुकी एक्सेस अब सिंगल-चैनल ABS वाला भारत का पहला फैमिली ICE स्कूटर बन गया है। इससे राइडर्स को रोजाना के सफर में ब्रेकिंग के दौरान ज्यादा आत्मविश्वास मिलता है। स्कूटर के ABS वाले वेरिएंट 4 रंगों- मेटैलिक मैट ब्लैक नंबर 2, मेटैलिक मैट स्टेलर ब्लू, पर्ल ग्रेस व्हाइट और सॉलिड आइस ग्रीन में उपलब्ध हैं।

फीचर 

इन सुविधाओं से लैस है एक्सेस

सुजुकी एक्सेस में TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, 12-इंच के अलॉय व्हील, फ्रंट डिस्क ब्रेक, टेलीस्कोपिक फ्रंट सस्पेंशन, सीट के नीचे बड़ा स्टोरेज स्पेस, LED हेडलाइट जैसी सुविधाएं मिलती हैं। इसका व्हीलबेस 1,260mm, ग्राउंड क्लीयरेंस 160mm और कर्ब वेट 105-106 किलोग्राम के बीच है। सिंगल-चैनल ABS की सुविधा 2 टॉप वेरिएंट- राइड कनेक्ट और राइड कनेक्ट TFT में दी गई है। यह अचानक से ब्रेक लगाने के दौरान पहियाें को लॉक होने से रोककर स्कूटर को फिसलने से बचाता है।

पावरट्रेन 

ऐसा है स्कूटर का पावरट्रेन

ABS से लैस एक्सेस स्कूटर में 124cc, सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन लगा है, जो CVT गियरबॉक्स से जुड़ा है। यह इंजन 6,500rpm पर 8.43bhp की पावर और 5,000rpm पर 10.2Nm का टॉर्क उत्पन्न करता है। एक्सेस राइड कनेक्ट ABS एडिशन की कीमत 93,328 रुपये और एक्सेस राइड कनेक्ट TFT की 98,378 रुपये है। यह स्कूटर होंडा एक्टिवा 125, TVS जुपिटर 125, हीरो डेस्टिनी 125 और यामाहा फैशिनो 125 जैसे मॉडल्स को टक्कर देता है।

Advertisement