LOADING...
2026 स्कोडा कुशाक फेसलिफ्ट भारत में लॉन्च, जानिए क्या किया है बदलाव
2026 स्कोडा कुशाक फेसलिफ्ट को नए लुक में पेश किया है

2026 स्कोडा कुशाक फेसलिफ्ट भारत में लॉन्च, जानिए क्या किया है बदलाव

Mar 21, 2026
02:29 pm

क्या है खबर?

स्कोडा ने भारतीय बाजार में अपनी 2026 कुशाक फेसलिफ्ट को लॉन्च कर दिया है। यह 5 ट्रिम्स- क्लासिक प्लस, सिग्नेचर, स्पोर्टलाइन, प्रेस्टीज और मोंटे कार्लो में उपलब्ध है। मिड-लाइफ अपडेट में इस SUV के बाहरी और आंतरिक हिस्से में कुछ मामूली बदलाव, नए फीचर्स और नया ऑटोमैटिक गियरबॉक्स विकल्प शामिल है। इसमें 3 नए रंग- चेरी रेड, शिमला ग्रीन और स्टील ग्रे जोड़े गए हैं। इस गाड़ी का मुकाबला हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस, फॉक्सवैगन टाइगुन, टाटा सिएरा से होगा।

एक्सटीरियर 

लुक में क्या किया है बदलाव?

कुशाक फेसलिफ्ट को लेटेस्ट मॉडर्न सॉलिड फ्रंट लुक दिया है, जिसमें पतली LED हेडलाइट्स, आइब्रो जैसी DRL और L-आकार के लाइट सिग्नेचर, जो ग्रिल में सेगमेंटेड लाइट बार से जुड़े हैं। बंपर को कोणीय, उभरी हुई सिल्वर स्किड प्लेट के साथ नया आकार दिया है। मोंटे कार्लो ट्रिम में क्रोम की जगह ग्लॉस-ब्लैक का इस्तेमाल किया है, जिसमें 2 लाल ग्रिल स्ट्राइप्स जोड़ी हैं। नए 16 और 17-इंच के अलॉय व्हील्स, पीछे पूरी चौड़ाई वाली LED लाइट बार दी है।

इंटीरियर 

इन फीचर्स से लैस है नई कुशाक 

इंटीरियर में प्रेस्टीज वेरिएंट के लिए ब्लैक और बेज रंग की थीम और मोंटे कार्लो वेरिएंट के लिए क्रिमसन रंग की थीम दी है। कार में 10.25-इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और अपडेटेड सॉफ्टवेयर वाला 10.1-इंच का इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन, ड्यूल-कलर एम्बिएंट लाइटिंग और पैनोरमिक सनरूफ भी मौजूद है। इसमें 491-लीटर का बूट स्पेस है, जो पहले से 106-लीटर अधिक है। इसमें रियर सीट मसाज फंक्शन, 6-वे वेंटिलेटेड पावर फ्रंट सीट्स, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, 6-स्पीकर ऑडियो सिस्टम मिलता है।

Advertisement

कीमत 

इतनी है कुशाक फेसलिफ्ट की कीमत

कुशाक फेसलिफ्ट में सबसे बड़ा अपडेट 1-लीटर, टर्बो-पेट्रोल इंजन के लिए नया 8-स्पीड टॉर्क-कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स है, जिसने पुराने 6-स्पीड गियरबॉक्स की जगह ले ली है। यह इंजन 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ भी उपलब्ध है। अधिक परफॉर्मेंस चाहने वालों के लिए 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन है, जो 7-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आता है। इस अपडेट के साथ स्कोडा ने 1.5 TSI वेरिएंट में रियर डिस्क ब्रेक भी जोड़े हैं। इसकी कीमत 10.69-18.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है।

Advertisement