LOADING...
2026 महिंद्रा बोलेरो का साइड हिस्सा आया नजर, जानिए क्या किया है बदलाव 
2026 महिंद्रा बोलेरो आकार में छोटी हो सकती है (तस्वीर: महिंद्रा)

2026 महिंद्रा बोलेरो का साइड हिस्सा आया नजर, जानिए क्या किया है बदलाव 

Jun 10, 2025
02:07 pm

क्या है खबर?

महिंद्रा एंड महिंद्रा की बोलेरो SUV लंबे समय से शहरी और ग्रामीण ग्राहकों की पसंद रही है। अब कार निर्माता इसके नई जनरेशन मॉडल पर काम कर रही है। 2026 महिंद्रा बोलेरो कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया है, लेकिन अभी तक इसका अगला और पिछला हिस्सा ही नजर आया था। पहली बार इसकी साइड प्रोफाइल की तस्वीर सामने आई है, जिसमें बदलावों की झलक दिखाई दी है। लॉन्च होने के बाद से ही बोलेरो प्रतिष्ठित SUV रही है।

डायमेंशन 

नई बोलेरो के डायमेंशन में हो सकता है बदलाव 

महिंद्रा इसे सब-4-मीटर SUV में शामिल कर सकती है, जिससे उसे B सेगमेंट टैक्स का लाभ मिलेगा। साइड प्रोफाइल मिनी लैंड रोवर डिफेंडर 110 जैसी दिखती है और डायमेंशन 4-मीटर से कम रखने के लिए दोनों बंपर को ट्रिम किया है।बोनट, विंडो लाइन और रियर विंडशील्ड का निचला हिस्सा लगभग 180 डिग्री की रेखा में हैं। इसके अलावा लगभग सपाट छत, चौकोर व्हील आर्च क्लैडिंग, वर्टीकल डोर शट लाइन, फ्लश डोर हैंडल और बड़े अलॉय व्हील शामिल हैं।

सस्पेंशन 

बेहतर होगा सस्पेंशन सेटअप 

आगामी बोलेरो में पहली बार गोल हेडलाइट्स मिलेंगी, जो वर्टिकल स्लैट्स और ट्विन पीक्स लोगो के साथ एक हॉरिजॉन्टल ग्रिल के किनारे पर हैं। यह मोनोकोक प्लेटफॉर्म पर आएगी और इसमें FWD सेटअप हो सकता है। इसमें सभी 4 कोनों पर एक स्वतंत्र सस्पेंशन मिलने की संभावना है, जो काफी आरामदेह है। SUV में मौजूदा के समान 1.5-लीटर एमहॉक इंजन (100bhp/260Nm) के साथ मैनुअल या ऑटोमैटिक गियरबॉक्स होगा। इसकी कीमत मौजूदा की 9.79-10.91 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से अधिक रहेगी।