
2025 ट्रायम्फ ट्राइडेंट 660 भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर
क्या है खबर?
ट्रायम्फ ने आधिकारिक तौर पर भारत में अपडेटेड 2025 ट्राइडेंट 660 लॉन्च कर दिया है। इस मिडिलवेट रोडस्टर में कई नए फीचर्स और नए रंग विकल्प शामिल किए गए हैं। 2025 ट्रायम्फ ट्राइडेंट 660 कई इलेक्ट्रॉनिक अपग्रेड के साथ आती है, जो पहले वैकल्पिक रूप में पेश किए गए थे। दोपहिया वाहन निर्माता ने इसमें ऑल-ब्लैक के साथ 3 नए ड्यूल-टोन पेंट विकल्प- येलो, ब्लू और रेड भी जोड़े हैं। यह कावासाकी Z650RS और होंडा CB650R से मुकाबला करेगी।
बदलाव
बाइक में मिली हैं ये सुविधाएं
नई ट्रायम्फ ट्राइडेंट 660 में स्पोर्ट मोड को अब रोड और रेन मोड के साथ जोड़ा गया है, जो सवारों को अलग-अलग सवारी स्थितियों में बेहतर नियंत्रण प्रदान करता है। साथ ही अब दो-तरफा क्विकशिफ्टर और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी मानक सुविधा के रूप में उपलब्ध हैं, जो पहले भुगतान विकल्प थे। इसके अलावा बटन के साथ क्रूज कंट्रोल, ट्रांसमिशन के लिए आगे शोवा बिग पिस्टन फोर्क से लैस किया गया है, जिसमें रियर प्रीलोड एडजस्टेबिलिटी की पेशकश की गई है।
कीमत
इतनी है बाइक की कीमत
बाइक में पहले के समान 660cc, लिक्विड-कूल्ड, 3-सिलेंडर इंजन मिलता है, जो 81hp की पावर और 64Nm का टॉर्क पैदा करता है। ट्रांसमिशन के लिए इसे 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। मोटरसाइकिल का वजन 14-लीटर के ईंधन टैंक के साथ 190 किलोग्राम है और यह मिशेलिन रोड 5 टायरों पर चलती है। इसकी सीट की ऊंचाई 805mm है, जो इसे सवारों के लिए उपयुक्त बनाती है। नई ट्राइडेंट 660 की कीमत 8.49-8.64 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है।