Page Loader
2025 ट्रायम्फ स्क्रैम्बलर 400X की दिखी झलक, जानिए क्या मिलेंगे बदलाव 
2025 ट्रायम्फ स्क्रैम्बलर 400X ट्यूबलेस टायर्स के साथ आएगी (तस्वीर: ट्रायम्फ)

2025 ट्रायम्फ स्क्रैम्बलर 400X की दिखी झलक, जानिए क्या मिलेंगे बदलाव 

Apr 06, 2025
12:27 pm

क्या है खबर?

प्रीमियम बाइक निर्माता ट्रायम्फ अपनी 2025 स्क्रैम्बलर 400X को पेश करने की तैयारी कर रही है। मोटरसाइकिल को हाल ही में पुणे में एक शूट के दौरान देखा गया। इसमें नई ट्रायम्फ स्क्रैम्बलर 400X को नए पीले रंग में देखा गया है, जो इसके स्पोर्टी लुक को आकर्षक बनाता है। यह रंग विकल्प स्पीड 400 में भी मिलता है, लेकिन इसका लुक थोड़ा अलग है। आगामी बाइक के फ्यूल टैंक पर खास ग्राफिक्स और ट्रायम्फ लोगो नजर आता है।

रंग विकल्प 

ऐसा होगा नए रंग में लुक

आगामी ट्रायम्फ स्क्रैम्बलर 400X में एक उठा हुआ फ्रंट फेंडर और एक कॉम्पैक्ट विंडशील्ड शामिल है। दोनों को बॉडी-कलर येलो शेड में पेंट किया गया है। वर्तमान में यह बाइक मैट खाकी ग्रीन/फ्यूजन व्हाइट, वॉल्केनिक रेड/फैंटम ब्लैक, पर्ल मेटैलिक व्हाइट/फैंटम ब्लैक और फैंटम ब्लैक/सिल्वर आइस रंग विकल्प शामिल हैं। गोल्डन फिनिश में USD फोर्क्स सभी वेरिएंट के लिए सामान्य हैं। इसके अलावा इसमें एक गोलाकार हेडलैंप और रियर-व्यू मिरर, नकल गार्ड, स्प्लिट सीट और अपस्वेप्ट एग्जॉस्ट शामिल हैं।

बदलाव 

बेहतर प्रदर्शन के लिए मिलेंगे ये फीचर 

ट्रायंफ ने ऑफ-रोड पर बेहतर प्रदर्शन के लिए 2025 स्क्रैम्बलर 400X में ट्यूबलेस वायर-स्पोक व्हील जोड़ा है। कई लोग मौजूदा मॉडल में यह बदलाव कराते हैं। प्लास्टिक बैश प्लेट की जगह फुल-मेटल इंजन बैश प्लेट भी शामिल की गई। साथ ही ब्रेकिंग के लिए ऑर्गेनिक पैड की जगह सिंटर ब्रेक पैड मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा अधिकांश सुविधाएं और हार्डवेयर अपरिवर्तित रहेंगे। इसकी कीमत मौजूदा मॉडल ( 2.66 लाख रुपये ) से लगभग 12,000 रुपये अधिक हो सकती है।