
2025 ट्रायम्फ स्क्रैम्बलर 400X को मिला नया रंग विकल्प, कीमत में हुआ बदलाव
क्या है खबर?
प्रीमियम दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी ट्रायम्फ ने अपनी स्क्रैम्बलर 400X को अपडेट किया है। इसे नए रंग विकल्पों में पेश किया गया है।
2025 ट्रायम्फ स्क्रैम्बलर 400X को लावा रेड सैटिन नामक नया रंग मिला है, जो आकर्षक और प्रीमियम दिखता है। यह मौजूदा वोल्केनिक रेड और फैंटम ब्लैक रंग की जगह लेता है।
इसके अलावा अन्य रंग विकल्प मैट खाकी ग्रीन/फ्यूजन व्हाइट, पर्ल मेटैलिक व्हाइट/फैंटम ब्लैक और फैंटम ब्लैक/सिल्वर आइस को जारी रखा गया है।
बदलाव
बाइक में और क्या हुए बदलाव?
नया रंग विकल्प जोड़ने के अलावा स्क्रैम्ब्लर 400X में कोई अन्य बदलाव नहीं किया है। इसमें मस्कुलर फ्यूल टैंक के साथ LED हेडलाइट्स और टेललाइट्स मिलती हैं।
साथ ही बाइक में USB चार्जिंग पोर्ट और सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर की सुविधा दी गई है।
इसमें राइड-बाय-वायर, स्विचेबल ट्रैक्शन कंट्रोल, इम्मोबिलाइजर, बड़ा एनालॉग स्पीडोमीटर है, जिसके बगल में छोटी LCD स्क्रीन दी गई है। दोपहिया वाहन में स्विचेबल ABS के साथ दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक दिए गए हैं।
कीमत
अब कितनी हुई स्क्रैम्बलर 400X की कीमत
2025 स्क्रैम्बलर 400X में पहले के समान 398cc, लिक्विड-कूल्ड, DOHC 4V, सिंगल-सिलेंडर TR सीरीज इंजन लगा हुआ है। यह 40bhp की पावर और 37Nm का टॉर्क देने में सक्षम है।
इस दोपहिया वाहन में ट्रांसमिशन के लिए इसे स्लिपर क्लच और 6-स्पीड गियर से जोड़ा गया है।
नई ट्रायम्फ स्क्रैम्बलर 400X की कीमत में भी मामूली बढ़ोतरी हुई है, जो अब 2.67 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। यह रॉयल एनफील्ड स्क्रैम 440, होंडा CB350 RS, येज्दी स्क्रैम्बलर को टक्कर देती है।