LOADING...
2025 टाटा नेक्सन EV त्योहारी सीजन में देगी दस्तक, मिलेंगे नए बैटरी विकल्प 
2025 टाटा नेक्सन EV में कर्व EV से कई फीचर मिलेंगे (तस्वीर: टाटा मोटर्स)

2025 टाटा नेक्सन EV त्योहारी सीजन में देगी दस्तक, मिलेंगे नए बैटरी विकल्प 

Jan 27, 2025
03:46 pm

क्या है खबर?

टाटा मोटर्स इस साल त्योहारी सीजन (अक्टूबर-नवंबर) के आस-पास नई जनरेशन की नेक्सन EV लॉन्च करने की योजना बना रही है। सूत्रों के अनुसार, 2025 नेक्सन EV को कर्व EV की तर्ज पर ही विकसित किया गया है। इसे 45kWh और 55kWh जैसे 2 बैटरी पैक के विकल्प के साथ पेश किया जा सकता है। कार निर्माता ने टाटा नेक्सन EV फेसलिफ्ट को सितंबर, 2023 में एक्सटीरियर और इंटीरियर में भारी बदलाव के साथ लॉन्च किया था।

फीचर 

इन सुविधाओं के साथ आएगी नेक्सन EV

आगामी नेक्सन EV में कई एडवांस और प्रीमियम फीचर्स भी होंगे, जो मौजूदा मॉडल में नहीं हैं। इनमें बेल्स और विसल में हैंड्स-फ्री बूट लिड, स्मार्ट दरवाजे के हैंडल, इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और इंफोटेनमेंट सिस्टम के लिए ट्विन 12.3-इंच स्क्रीन शामिल होगी। इसके अलावा कर्व EV से उधार ली गई ADAS तकनीक, 6-एयरबैग और कई अन्य फीचर शामिल होंगे। इसमें हैरियर EV जैसा 'समन' फंक्शन भी मिलने की संभावना है, जो ड्राइवर इनपुट के बिना सेल्फ-ड्राइविंग मोड को एक्टिव करता है।

रेंज 

नए बैटरी पैक कितनी देंगे रेंज?

नेक्सन EV का नई जेनरेशन मॉडल पंच और कर्व के समान टाटा के एक्टिव.EV आर्किटेक्चर पर आधारित होगा। इलेक्ट्रिक कार सिंगल चार्ज में 45kWh और 55kWh बैटरी पैक के साथ क्रमशः 489 और 585 किलोमीटर की रेंज देने में सक्षम होगा।अभी तक यह खुलासा नहीं हुआ है कि मौजदा 30kWh बैटरी पैक विकल्प भी कंपनी जारी रखेगी या हटा देगी। इसकी कीमत मौजूदा मॉडल से अधिक होगी, जो वर्तमान में 12.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है।