Page Loader
2025 होंडा SP 125 बाइक लॉन्च, जानिए क्या किया है बदलाव
2025 होंडा SP 125 को नई डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया है (तस्वीर: होंडा)

2025 होंडा SP 125 बाइक लॉन्च, जानिए क्या किया है बदलाव

Dec 23, 2024
01:01 pm

क्या है खबर?

जापानी दोपहिया वाहन निर्माता होंडा ने भारत में SP 125 बाइक का 2025 मॉडल लॉन्च कर दिया है। मोटरसाइकिल में OBD 2B उत्सर्जन मानदंडों की अनुपालन में बदलाव किए हैं। 2025 होंडा SP 125 को 5 नए रंगों में पेश किया है, जिसमें पर्ल इग्नियस ब्लैक, मैट एक्सिस ग्रे मेटैलिक, पर्ल सायरन ब्लू, इंपीरियल रेड मेटैलिक और मैट मार्वल ब्लू मेटैलिक विकल्प शामिल हैं। लुक में बदलाव के साथ दोपहिया वाहन के कनेक्टिविटी फीचर्स को अपडेट किया गया है।

लुक 

2025  SP 125 के लुक में मिलता है बदलाव  

होंडा ने मोटरसाइकिल को नए LED हेडलैंप और टेललैंप के साथ शार्प फ्रंट एंड और टेल सेक्शन के साथ-साथ आक्रामक टैंक श्राउड, क्रोम मफलर कवर और एडवांस ग्राफिक्स देकर आकर्षक बनाया है। लेटेस्ट बाइक में अब ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और होंडा रोडसिंक ऐप सपोर्ट के साथ 4.2-इंच का TFT डिस्प्ले मिलता है। यह बेहतर सवारी के लिए नेविगेशन और वॉयस असिस्ट की सुविधा प्रदान करता है। इसके अलावा, दोपहिया वाहन में USB टाइप-C चार्जिंग पोर्ट जोड़ा गया है।

पावरट्रेन 

अपडेट किया है पावरट्रेन 

बाइक में अब नए OBD 2B उत्सर्जन मानदंडों की अनुपालना में अपडेटेड 124cc, एयर-कूल्ड इंजन मिलता है, जो 10.7bhp की पावर और 10.9Nm का टॉर्क पैदा करता है। इसे 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा है। यह 17-इंच के पहियों, सस्पेंशन के लिए टेलीस्कोपिक फोर्क्स और ड्यूल स्प्रिंग्स से लैस है। मोटरसाइकिल का वजन 116 किलोग्राम और फ्यूल टैंक की क्षमता 11.2-लीटर है। इसके ड्रम वेरिएंट की कीमत 91,771 रुपये और डिस्क वेरिएंट की 1 लाख रुपये (कीमतें एक्स-शोरूम) है।