NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इलेक्ट्रिक वाहन
    दोपहिया वाहन
    लेटेस्ट कार
    लेटेस्ट बाइक्स
    ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / नई जगुआर F-पेस आई सामने, 5.3 सेकंड में पकड़ेगी 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड
    ऑटो

    नई जगुआर F-पेस आई सामने, 5.3 सेकंड में पकड़ेगी 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड

    नई जगुआर F-पेस आई सामने, 5.3 सेकंड में पकड़ेगी 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड
    लेखन अविनाश
    Dec 15, 2022, 03:56 pm 1 मिनट में पढ़ें
    नई जगुआर F-पेस आई सामने, 5.3 सेकंड में पकड़ेगी 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड
    नई जगुआर F-पेस से उठा पर्दा (तस्वीर: जगुआर)

    टाटा मोटर्स के स्वामित्व वाली लग्जरी कार कंपनी जगुआर ने अपनी F-पेस SUV के 2024 वेरिएंट से पर्दा उठा दिया है। देश में इसे कुल पांच ट्रिम्स R-डायनॉमिक S, R-डायनॉमिक SE, R-डायनॉमिक HSE, 400 स्पोर्ट्स और SVR में लॉन्च किया जाएगा। कार को बेहद ही आकर्षक लुक मिला है। साथ ही इसमें लेटेस्ट फीचर्स से लैस एक शानदार केबिन दिया गया है। इसे पेट्रोल, डीजल और हाइब्रिड पावरट्रेन के विकल्प के साथ उतारा जाएगा। आइये इसके बारे में जानते हैं।

    कैसा होगा 2024 जगुआर F-पेस का डिजाइन?

    डिजाइन की बात करें तो 2024 जगुआर F-पेस में स्कल्पटेड हुड, ग्रिल पर ग्लॉस ब्लैक फिनिश, विंडो सराउंड, बड़े एयर वेंट और डुअल L-शेप के डे टाइम रनिंग लाइट्स (DRL) के साथ स्लीक एलईडी हेडलाइट्स दी गई हैं। ट्रिम स्तर के आधार पर इस किनारों पर ब्लैक पिलर, इलेक्ट्रिकली एडजस्टबल ORVMs और 22-इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। पीछे की ओर इसमें रेक विंडस्क्रीन, विंडो वाइपर और रैप-अराउंड LED टेललैंप्स उपलब्ध हैं।

    मिलेंगे तीन पावरट्रेन के विकल्प

    नई जगुआर F-पेस को 2.0-लीटर सुपरचार्ज्ड पेट्रोल V8 और 3.0-लीटर डीजल इंजन के विकल्प के साथ पेश किया गया है। प्लग-इन हाइब्रिड के साथ इसमें एक इलेक्ट्रिक मोटर और 19.2kWh का लिथियम-आयन बैटरी पैक भी जोड़ा गया है। यह सेटअप 398hp की पावर और 640Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। यह कार 5.3 सेकंड में 0-100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पकड़ने में सक्षम है। ट्रांसमिशन के लिए इसमें 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स भी दिया गया है।

    इन फीचर्स से लैस है जगुआर F-पेस का केबिन

    फीचर्स की बात करें तो 2024 जगुआर F-पेस में शानदार केबिन दिया गया है, जिसमें वायरलेस चार्जिंग, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल और एक मल्टीफंक्शनल स्टीयरिंग व्हील भी है। इसमें एलेक्सा वॉयस कंट्रोल, एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले को सपोर्ट करने वाला एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और PV प्रो टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। यात्रियों की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए इसमें कई एयरबैग, ABS, EBD और रियर-व्यू कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

    क्या होगी नई जगुआर F-पेस की कीमत?

    भारत में नई जगुआर F-पेस की कीमत और उपलब्धता की जानकारी इसके लॉन्च के समय ही दी जाएगी। हालांकि, इसकी कीमत गाड़ी के मौजूदा मॉडल से अधिक होगी, जिसे 44.3 लाख रुपये एक्स-शोरूम के शुरूआती कीमत पर खरीदा जा सकता है।

    न्यूजबाइट्स प्लस

    जगुआर लवर्स के लिए बुरी खबर है। दरअसल, 2025 तक जगुआर की नई कार पेश करने की कोई योजना नहीं है। हाल ही में कंपनी ने घोषणा की थी कि वह 2025 तक पूरी तरह इलेक्ट्रिक हो जाएगी और सिर्फ इलेक्ट्रिक गाड़ियां ही बनाएगी और इस वजह से कंपनी अब कोई भी नई कार 2025 से पहले लॉन्च नहीं करेगी। हालांकि, अगले साल की शुरुआत में कंपनी पांचवीं जनरेशन की रेंज रोवर को लॉन्च करेगी।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    जगुआर कार
    जगुआर लैंड रोवर
    कार न्यूज

    ताज़ा खबरें

    बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी: रविचंद्रन अश्विन के खिलाफ कैसा रहा है स्टीव स्मिथ का प्रदर्शन? स्टीव स्मिथ
    ChatGPT के बाद अब दस्तक देंगे गूगल बार्ड और बायडू एर्नी नाम के AI चैटबॉट ChatGPT
    वेनेजुएला के शख्स ने बनवाया बंदर से टैटू, ऐसा करने वाला पहला इंसान बना वेनेजुएला
    बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी: पहले मैच में टेस्ट में बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं रविंद्र जडेजा रविंद्र जडेजा

    जगुआर कार

    लैंड रोवर डिफेंडर के इलेक्ट्रिक वेरिएंट पर चल रहा है काम, 2025 में होगी लॉन्च जगुआर लैंड रोवर
    रेंज रोवर स्पोर्ट की तुलना में कितनी दमदार होगी जगुआर F-पेस? तुलना से समझिए रेंज रोवर
    सुपर-एक्सक्लूसिव जगुआर C-टाइप एडिशन 70 हुई पेश, जानिये इस लग्जरी कार की कीमत और फीचर्स लेटेस्ट कार
    लैंड रोवर करने जा रही अपनी डिस्कवरी में बड़े बदलाव, जानिये कैसी होगी यह नई SUV टाटा मोटर्स

    जगुआर लैंड रोवर

    जगुआर ने बंद किया अपनी F-टाइप लग्जरी कार का उत्पादन, लिमिटेड एडिशन मॉडल भी हुआ पेश ऑटोमोबाइल
    भारत में लॉन्च हुई जगुआर की शानदार i-पेस ब्लैक SUV, कीमत 1.08 करोड़ रुपये इलेक्ट्रिक वाहन
    तस्वीरों में दिखी लैंड रोवर डिफेंडर 130, जबरदस्त फीचर्स के साथ जल्द होगी लॉन्च ऑटोमोबाइल
    धोनी ने खरीदी विंटेज लैंड रोवर सीरीज 3 स्टेशन वैगन, जाने क्यों है इतनी खास महेन्द्र सिंह धोनी

    कार न्यूज

    लेम्बोर्गिनी ने V12 इंजन के साथ पेश की इनवेंसिबल और ऑटेंटिका कारें, जानिए इनकी खासियत लेम्बोर्गिनी
    सिट्रॉन लेकर आ रही नई 7-सीटर MPV, C3 हैचबैक पर होगी आधारित  सिट्रॉन
    नई होंडा इंटेग्रा कूपे कार से उठा पर्दा, सामने आये ये बेहतरीन फीचर्स  होंडा की कारें
    मारुति सुजुकी सियाज और इग्निस पर मिल रही 45,000 रुपये तक  की छूट, जानिए ऑफर  मारुति सुजुकी

    ऑटो की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Auto Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023