Page Loader
2024 हीरो एक्सट्रीम 160R 2V हुई लॉन्च, जानिए क्या किया है बदलाव 
नई हीरो एक्सट्रीम 160R को नए फीचर्स के साथ पेश किया गया है (तस्वीर: एक्स/@Motoroids_India)

2024 हीरो एक्सट्रीम 160R 2V हुई लॉन्च, जानिए क्या किया है बदलाव 

Sep 10, 2024
03:09 pm

क्या है खबर?

हीरो मोटोकॉर्प ने भारतीय बाजार में 2024 एक्सट्रीम 160R को लॉन्च किया। इसमें कुछ नए फीचर्स जोड़े गए है, लेकिन डिजाइन और स्पेसिफिकेशन मौजूदा मॉडल के समान है। नई हीरो एक्सट्रीम 160R केवल सिंगल डिस्क वेरिएंट के साथ स्टेल्थ ब्लैक रंग में उपलब्ध होगी। दोपहिया वाहन निमार्ता ने बाइक के इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर में एक ड्रैग रेस टाइमर जोड़ा है, जो सेगमेंट में पहली सुविधा है। यह बाइक बजाज पल्सर N150 और यामाहा FZ रेंज से मुकाबला करती है।

बदलाव 

बाइक की सीट में किया गया है यह बदलाव 

नई हीरो एक्सट्रीम 160R में पीछे बैठने वाले सवार के आराम को देखते हुए सीट को सपाट बनाने के साथ ऊंचाई भी कम की गई है। साथ ही लेटेस्ट बाइक में पीछे की ओर एक नया टेल लैंप है, जिस पर 'H' चिह्न दिया है और इसमें ऑल-LED लाइटिंग सेटअप भी मिलता है। इसमें एडजस्टेबल ब्राइटनेस के साथ इनवर्टेड LCD कंसोल के साथ ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और मोबाइल उपकरणों को चार्ज करने के लिए USB चार्जर भी है।

पावरट्रेन 

ऐसा है बाइक का पावरट्रेन 

अपडेटेड एक्सट्रीम 160R में मौजूदा मॉडल के समान 163.2cc, सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन मिलता है, जो 8,500rpm पर 14.8bhp की पावर और 6,500rpm पर 14Nm का पीक टॉर्क देता है। ट्रांसमिशन के लिए इसे 5-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। सस्पेंशन के लिए आगे टेलिस्कोपिक फोर्क और पीछे मोनोशॉक यूनिट मिलती है, जबकि ब्रेकिंग के लिए सिंगल-चैनल ABS के साथ आगे डिस्क ब्रेक और पीछे ड्रम ब्रेक की सुविधा है। इस दोपहिया वाहन की कीमत 1.11 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी है।