Page Loader
2024 डुकाटी स्ट्रीटफाइटर V4 और स्ट्रीटफाइटर V4S भारत में लॉन्च, जानिए कितनी है कीमत 
डुकाटी ने नई स्ट्रीटफाइटर V4 और स्ट्रीटफाइटर V4S बाइक लॉन्च की है (तस्वीर: डुकाटी)

2024 डुकाटी स्ट्रीटफाइटर V4 और स्ट्रीटफाइटर V4S भारत में लॉन्च, जानिए कितनी है कीमत 

Mar 11, 2024
02:01 pm

क्या है खबर?

प्रीमियम बाइक निर्माता डुकाटी ने भारत में 2024 स्ट्रीटफाइटर V4 और स्ट्रीटफाइटर V4S बाइक लॉन्च की है। दोनों बाइक्स 12 मार्च से सभी डुकाटी डीलरशिप पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगी। स्टैंडर्ड V4 को डुकाटी रेड रंग में खरीदा जा सकता है, जबकि स्ट्रीटफाइटर V4S 2 विकल्पों- ग्रे नीरो और डुकाटी रेड में आएगी। दोपहिया वाहन में एक नुकीली LED हेडलाइट, 17-लीटर का बड़ा मस्कुलर फ्यूल टैंक, एक स्टब्बी, अंडरबेली एग्जॉस्ट मफलर और एक पतला टेल सेक्शन शामिल है।

फीचर 

डुकाटी स्ट्रीटफाइटर रेंज में मिलते हैं ये फीचर 

लेटेस्ट बाइक्स में ट्रैक मोड के लिए एक नया TFT डिजिटल डैश लेआउट मिलता है, जो नए पैनिगेल V4 के साथ मेल खाता है। इसके अलावा, इलेक्ट्रॉनिक्स पैकेज में कुछ बदलाव किया है, जिसमें मौजूदा हाई और मीडियम मोड के अलावा 2 नए पावर मोड- फुल और लो मिलते हैं। नई स्ट्रीटफाइटर V4 में एडजस्टेबल शोवा बिग पिस्टन फ्रंट फोर्क्स और एक सैक्स मोनोशॉक यूनिट है, जबकि V4S में ओहलिन्स NIX30 फ्रंट फोर्क्स और ओहलिन्स TTX36 मोनोशॉक यूनिट दी है।

कीमत 

नई डुकाटी स्ट्रीटफाइटर रेंज की इतनी है कीमत 

2024 डुकाटी स्ट्रीटफाइटर रेंज में 1,103cc, V4 लिक्विड-कूल्ड, डेस्मोसेडिसी स्ट्रैडेल इंजन दिया है, जो 208bhp की पावर और 123Nm टॉर्क पैदा करता है। इसे स्लिप और असिस्ट क्लच के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा है। V4 में 17-इंच के अलॉय व्हील मिलते हैं, जबकि V4S में एल्यूमीनियम व्हील दिए हैं और ब्रेकिंग के ड्यूल-चैनल ABS के साथ डिस्क ब्रेक की सुविधा उपलब्ध है। स्ट्रीटफाइटर V4 की कीमत 24.62 लाख रुपये और V4S की 28 लाख रुपये (कीमतें, एक्स-शोरूम) है।