NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / ट्रायम्फ स्पीड ट्विन 900 और स्क्रैम्ब्लर 900 ने भारत में दी दस्तक, जानिए इनके फीचर्स
    अगली खबर
    ट्रायम्फ स्पीड ट्विन 900 और स्क्रैम्ब्लर 900 ने भारत में दी दस्तक, जानिए इनके फीचर्स
    ट्रायम्फ ने भारत में दो नई बाइक्स लॉन्च की हैं (तस्वीर: ट्रायम्फ)

    ट्रायम्फ स्पीड ट्विन 900 और स्क्रैम्ब्लर 900 ने भारत में दी दस्तक, जानिए इनके फीचर्स

    लेखन अविनाश
    Jul 27, 2022
    09:40 am

    क्या है खबर?

    दिग्गज बाइक निर्माता ट्रायम्फ ने भारत में दो नई बाइक्स 2023 स्पीड ट्विन 900 और स्क्रैम्बलर 900 लॉन्च कर दी हैं। दोनों ही बाइक्स को मैट सिल्वर, आइस कार्निवल रेड और जेट ब्लैक रंगों के विकल्प में लाया गया है।

    कंपनी ने दोनों बाइक्स को रेट्रो डिजाइन दिया है और देखने में भी ये काफी हद तक एक जैसी हैं। इनमें 900cc का पैरेलल-ट्विन इंजन मिलता है।

    आइये इनके सभी फीचर्स के बारे में जानते हैं।

    डिजाइन

    कैसा है इन बाइक्स का लुक?

    ट्रायम्फ स्पीड ट्विन 900 और स्क्रैम्बलर 900 को ट्यूबलर स्टील फ्रेम पर बनाया गया है।

    इनमें एक टियरड्रॉप के आकार का 12-लीटर ईंधन टैंक, ब्लैक हाउसिंग के साथ एक गोल हेडलैंप यूनिट, गोल साइड मिरर, बड़े हैंडलबार, बड़े रियर फेंडर और ड्यूल एग्जॉस्ट टिप्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

    वहीं, ट्रायम्फ स्पीड ट्विन 900 में अलॉय व्हील्स और स्क्रैम्बलर 900 में वायर-स्पोक व्हील्स दिए गए हैं।

    दोनों बाइक्स में LCD मल्टीफंक्शनल डिस्प्ले के साथ डुअल-पॉड सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी है।

    इंजन

    900cc इंजन के साथ आई हैं दोनों बाइक्स

    ट्रायम्फ की बाइक्स अपने दमदार इंजन और बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती है।

    कंपनी ने स्पीड ट्विन 900 और ट्रायम्फ स्क्रैम्बलर 900 में BS6 मानकों को पूरा करने वाला 900cc का पैरेलल-ट्विन इंजन दिया गया है जो 7,250rpm पर 64hp का अधिकतम पावर और 80Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में है।

    बता दें कि इन दोनों इंजनों को स्लिपर और असिस्ट क्लच के साथ 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है।

    फीचर्स

    दोनों बाइक्स में शामिल किए गए हैं ये फीचर्स

    राइडर की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए ट्रायम्फ की दोनों रेट्रो बाइक्स के फ्रंट और रियर व्हील्स पर डिस्क ब्रेक के साथ डुअल-चैनल एंटी लॉक ब्रैकिंग सिस्टम (ABS), राइड-बाय-वायर थ्रॉटल और स्विचेबल ट्रैक्शन कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

    वहीं, स्पीड ट्विन 900 में दो राइडिंग मोड रोड और रेन दिए गए हैं।

    सस्पेंशन का ध्यान रखते हुए इनमें आगे की तरफ 41mm के इनवर्टेड फोर्क्स और पीछे की तरफ प्री-लोड एडजस्टेबल ट्विन शॉक एब्जॉर्बर को शामिल किया गया है।

    जानकारी

    क्या है इनकी कीमत?

    वेरिएंट के आधार पर भारतीय बाजार में ट्रायम्फ स्पीड ट्विन 900 को 8.35 लाख से 8.48 लाख रुपये के बीच लॉन्च किया गया है। वहीं, स्क्रैम्बलर 900 की कीमत 9.45 लाख से 9.75 लाख रुपये (सभी कीमतें, एक्स-शोरूम) के बीच है।

    अपकमिंग बाइक

    न्यूजबाइट्स प्लस (जानकारी)

    हाल ही में ट्रायम्फ ने अपनी स्पीड ट्विन 1200 बाइक के 2023 वेरिएंट से पर्दा उठाया था। इस आधुनिक क्लासिक बाइक को इस साल के अंत तक भारत में लॉन्च किया जाएगा।

    2023 स्पीड ट्विन को बिल्कुल नए मैट ऑरेंज कलर स्कीम में पेश किया गया है। हालांकि, इसके सभी फीचर्स मौजूदा मॉडल के समान ही होंगे। साथ ही इसमें 1,200cc पैरेलल-ट्विन इंजन भी मिलेगा।

    इसे 10 लाख रुपये के आस-पास लॉन्च किया जा सकता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    ट्रायम्फ
    लेटेस्ट बाइक्स

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    ट्रायम्फ

    ट्रायम्फ की एक और बाइक 2021 टाइगर 850 स्पोर्ट ने दी दस्तक, जानिये फीचर्स ऑटोमोबाइल
    देश में पिछले महीने इन कंपनियों के दोपहिया वाहनों को किया गया सबसे ज्यादा पसंद रॉयल एनफील्ड बाइक
    ट्रायम्फ ने 2021 बोनेविल रेंज की सभी बाइक्स से उठाया पर्दा, जल्द होंगी लॉन्च ऑटोमोबाइल
    भारत में जल्द एंट्री लेगी ट्रायम्फ की धांसू बाइक ट्राइडेंट 660, मिलेंगे ये फीचर्स ऑटोमोबाइल

    लेटेस्ट बाइक्स

    धांसू फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च हुई नई कावासाकी निंजा 1000SX, बुकिंग शुरू ऑटोमोबाइल
    किफायती कीमत के साथ फरवरी में आ रही रॉयल एनफील्ड स्क्रैम 411 बाइक रॉयल एनफील्ड बाइक
    बाउंस ने पार्क+ के साथ मिलाया हाथ, देशभर में लगाएगी 3,500 से ज्यादा बैटरी स्वैपिंग स्टेशन ऑटोमोबाइल
    KTM ने पेश की अपनी 390 एडवेंचर और 250 एडवेंचर बाइक, जल्द लॉन्च होने की उम्मीद ऑटोमोबाइल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025