
KTM ड्यूक 200 का 2023 मॉडल LED हेडलैंप के साथ जल्द होगा लॉन्च
क्या है खबर?
KTM की 200 ड्यूक बाइक का 2023 मॉडल जल्द ही भारतीय बाजार में लॉन्च होगा। KTM इंडिया ने इसकी पुष्टि कर दी है और अब ग्राहकों को इसका बेसब्री से इंतजार है।
नई KTM ड्यूक 200 में ड्यूक 390 जैसा LED हेडलैंप मिलेगा, जिसका बाइक निर्माता ने पहले टीजर वीडियो जारी किया था।
रिपोर्ट्स के अनुसार, अपडेटेड ड्यूक 200 बाइक लॉन्च से पहले ही डीलरशिप पर पहुंचनी भी शुरू हो गई है।
पावरट्रेन
नई ड्यूक 200 में ऐसा होगा इंजन
नई KTM ड्यूक 200 में हेडलैंप के अलावा स्टाइलिंग और अन्य फीचर्स में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया है।
यह पहले जैसे 199.5cc लिक्विड-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन के साथ आएगी, जो 24.68bhp की पावर और 19.3Nm का टॉर्क पैदा करने में सक्षम है।
लेटेस्ट बाइक में कई तरह की जानकारी प्रदर्शित करने वाला LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और डुअल-चैनल ABS भी मिलेगा।
मौजूदा ड्यूक 200 की कीमत 1.93 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है और नई बाइक की कीमत करीब 5,000 रुपये अधिक होगी।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिये टीजर
Stay Tuned!#KTM #KTMIndia #ReadyToRace #GetDuked pic.twitter.com/GbEMlalehP
— KTM India (@India_KTM) June 14, 2023