NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / नई हार्ले डेविडसन नाइटस्टर बाइक भारत में हुई लॉन्च, मिलेगा 975cc का पावरफुल इंजन
    अगली खबर
    नई हार्ले डेविडसन नाइटस्टर बाइक भारत में हुई लॉन्च, मिलेगा 975cc का पावरफुल इंजन
    नई हार्ले डेविडसन नाइटस्टर बाइक भारत में हुई लॉन्च (तस्वीर: हार्ले-डेविडसन)

    नई हार्ले डेविडसन नाइटस्टर बाइक भारत में हुई लॉन्च, मिलेगा 975cc का पावरफुल इंजन

    लेखन अविनाश
    Apr 04, 2023
    05:35 pm

    क्या है खबर?

    दिग्गज दोपहिया निर्माता कंपनी हार्ले डेविडसन ने भारत में अपनी 2023 नाइटस्टर बाइक लॉन्च कर दी है।

    इसे दो वेरिएंट्स- स्टैंडर्ड और स्पेशल में उतारा गया है। इस बाइक को क्रूजर लुक मिला है और इसमें राइडिंग मोड्स और पावरफुल 975cc का V-ट्विन, लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है।

    यह बाइक हेडलैंप काउल, हैंडलबार राइजर, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ एक अपडेटेड TFT डिस्प्ले, एक USB पोर्ट, क्रूज कंट्रोल और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) जैसे फीचर्स से लैस है।

    लुक

    कैसा है नई हार्ले डेविडसन नाइटस्टर का लुक?

    नई हार्ले डेविडसन नाइटस्टर में एक गोल हेडलैंप, एक टियरड्रॉप के आकार का 12 लीटर का फ्यूल टैंक, स्प्लिट-टाइप की सीट, हैंडलबार राइजर, एक लंबा एग्जॉस्ट सिस्टम और LED टेललाइट्स दी गईं हैं।

    बाइक में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी को सपोर्ट करने वाला डिजिटल इंस्ट्रुमेंटल क्लस्टर दिया गया है। इसमें मिक्स्ड मेटल के पहिए लगे हैं।

    यह बाइक विविड ब्लैक, गनशिप ग्रे और रेडलाइन रेड सहित 5 रंगों के विकल्प में लॉन्च की गई है।

    इंजन

    975cc इंजन के साथ आएगी बाइक

    हार्ले डेविडसन नाइटस्टर के दोनों वेरिएंट्स में 975cc का लिक्विड-कूल्ड, V-ट्विन रेवोल्यूशन मैक्स इंजन दिया गया है, जो 7500rpm पर 88.5bhp की पावर और 5000rpm पर 95Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है।

    ट्रांसमिशन के लिए इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। यह बाइक 220 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड से चलने में सक्षम है।

    गौरतलब है कि इसी सीरीज की स्पोर्टस्टर S बाइक में 1250cc का लिक्विड-कूल्ड, 60-डिग्री V ट्विन इंजन मौजूद है।

    फीचर्स

    इन फीचर्स से लैस है हार्ले डेविडसन नाइटस्टर

    राइडर की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए लेटेस्ट बाइक हार्ले डेविडसन नाइटस्टर में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) और ट्रैक्शन कंट्रोल के साथ आगे और पीछे दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक दिए गए हैं।

    इस बाइक में तीन राइडिंग मोड- रोड, रेन और स्पोर्ट को भी शामिल किया गया है। सस्पेंशन को आरामदायक बनाने के लिए इसमें आगे की तरफ टेलिस्कोपिक फोर्क्स और रियर एंड पर ड्यूल शॉक यूनिट दिया गया है।

    इसमें ऑफ रोडिंग फीचर्स भी दिए गए हैं।

    जानकारी

    क्या है हार्ले डेविडसन नाइटस्टर की कीमत?

    भारतीय बाजार में हार्ले डेविडसन नाइटस्टर के स्टैंडर्ड वेरिएंट को 17.49 लाख रुपये में लॉन्च किया गया है। वहीं इसके टॉप स्पेशल मॉडल को 18.29 लाख रुपये (सभी कीमतें एक्स-शोरूम) में उतारा गया है।

    न्यूजबाइट्स प्लस

    जल्द लॉन्च होगी हार्ले डेविडसन की सस्ती बाइक X 350

    हार्ले डेविडसन ने वैश्विक बाजारों के लिए अपनी सबसे सस्ती बाइक हार्ले डेविडसन X350 को पेश कर दिया है।

    इसमें मस्कुलर फ्यूल टैंक, डे टाइम रनिंग लाइट्स (DRLs) के साथ एक राउंड LED हेडलैंप यूनिट, सर्कुलर मिरर के साथ एक चौड़ा हैंडलबार, सिंगल-पीस स्टेप-अप सीट, एक अंडर-बेली एग्जॉस्ट टिप्स दिया गया है।

    इस बाइक में 353cc का इंजन दिया गया है। यह लगभग 36hp की पावर और 35Nm का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम होगा।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    हार्ले डेविडसन
    दोपहिया वाहन
    क्रूजर बाइक
    लेटेस्ट बाइक

    ताज़ा खबरें

    इंडिगो विमान से 4,000 फीट की ऊंचाई पर टकराया पक्षी, रांची में इमरजेंसी लैंडिंग हुई इंडिगो
    2025 कावासाकी Z900 नेकेड बाइक भारत में लॉन्च, जानिए क्या किया है बदलाव  कावासाकी
    महिला वनडे विश्व कप 2025: अहम मैचों की तारीखें घोषित, जानिए कब और कहां खेले जाएंगे   भारतीय महिला क्रिकेट टीम
    IPL में श्रेयस अय्यर का RCB के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग

    हार्ले डेविडसन

    कमजोर बिक्री के कारण भारत से कारोबार समेटने पर विचार कर रही हार्ले-डेविडसन भारत की खबरें
    हार्ले-डेविडसन ने भारत से समेटा अपना कारोबार, कारखाना बंद करने का किया निर्णय भारत की खबरें
    भारत में हार्ले डेविडसन की बाइक्स की बिक्री करेगी हीरो मोटोकॉर्प, सर्विस भी देगी ऑटोमोबाइल
    हीरो मोटरकॉर्प ने बनाया रिकॉर्ड, अक्टूबर में बेची आठ लाख से अधिक बाइक्स और स्कूटर्स ऑटोमोबाइल

    दोपहिया वाहन

    हीरो मोटोकॉर्प 421 रेस अवतार की भारत में शुरू हुई टेस्टिंग, मिलेंगे ये धांसू फीचर्स   बाइक न्यूज
    लॉन्च से पहले शुरू हुई रॉयल एनफील्ड शॉटगन 650 की टेस्टिंग, जानिए क्या कुछ मिलेगा रॉयल एनफील्ड बाइक
    बजाज चेतक प्रीमियम का 2023 वेरिएंट हुआ लॉन्च, जानिए इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की खासियत   बजाज
    होंडा फोर्जा 350 स्कूटर इन फीचर्स के साथ भारत में देगा दस्तक, पेटेंट फाइल   होंडा

    क्रूजर बाइक

    क्या होती हैं क्रूजर बाइक? जानें इससे जुड़ी दिलचस्प बातें रॉयल एनफील्ड बाइक
    पहली 'मेड इन इंडिया' इलेक्ट्रिक क्रूजर मोटरबाइक साइबर्ग योडा से उठा पर्दा, जानें खासियत इलेक्ट्रिक वाहन
    रॉयल एनफील्ड को टक्कर देने कीवे ने लॉन्च की अपनी क्रूजर बाइक K-लाइट 250V रॉयल एनफील्ड बाइक
    हिमालयन 450 और बॉबर 650 की टेस्टिंग कर रही रॉयल एनफील्ड, रेट्रो सेगमेंट में देगीं दस्तक रॉयल एनफील्ड बाइक

    लेटेस्ट बाइक

    नई होंडा CL300 बाइक से उठा पर्दा, नियो-रेट्रो लुक के साथ इसी साल होगी लॉन्च होंडा
    रॉयल एनफील्ड हंटर 350 ने जीता 2023 'इंडियन मोटरसाइकिल ऑफ द ईयर' का खिताब रॉयल एनफील्ड हंटर 350
    बेनेली लियोनसिनो 800 बाइक ऑटो एक्सपो में हुई पेश, इन फीचर्स के साथ जल्द देगी दस्तक बेनेली
    ऑटो एक्सपो में पेश हुई QJ SRK 400RR स्पोर्ट्स बाइक, KTM RC 390 को देगी टक्कर QJ मोटर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025