Page Loader
भारत में लॉन्च हुई 2022 कावासाकी निंजा 650, कीमत छह लाख रुपये से ज्यादा
निंजा 650 का 2022 मॉडल भारत में हुआ लॉन्च

भारत में लॉन्च हुई 2022 कावासाकी निंजा 650, कीमत छह लाख रुपये से ज्यादा

Aug 11, 2021
04:23 pm

क्या है खबर?

जापानी ऑटोमेकर कावासाकी ने अपनी निंजा 650 मोटरसाइकिल का 2022 मॉडल भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। सुपरस्पोर्ट मोटरसाइकिल पुराने मॉडल की तरह एक आक्रामक डिजाइन को स्पोर्ट करती है, जो दो रंग विकल्पों-पारंपरिक लाइम ग्रीन और एक नया पर्ल रोबोटिक व्हाइट के साथ मिलती है। इसके अलावा डीलरशिप या कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपडेटेड निंजा 650 की बुकिंग प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। आइये, जानते हैं इसके बारे में।

लुक

बाइक को मिला है नया लुक

2022 निंजा 650 के लुक्स की बात करें तो नई बाइक को एक अपडेटेड सिग्नेचर लाइम ग्रीन पेंटवर्क दिया गया है जो लोअर फेयरिंग और रेड पिनस्ट्रिप ग्राफिक्स पर सफेद टच प्राप्त करता है। वहीं, पहले पाए जाने वाले पीले हनीकॉम्ब पैटर्न को इसमें शामिल नहीं किया गया है। इसमें ड्यूल हेडलैंप क्लस्टर, मस्कुलर फ्यूल टैंक, स्प्लिट-स्टाइल सीट, और अपस्वेप्ट एग्जॉस्ट के साथ फुली फेयर्ड डिजाइन है। बाइक में 4.3 इंच का TFT इंस्ट्रूमेंट पैनल भी है।

इंजन

पुराने मॉडल की तरह है इंजन पावर

2022 निंजा 650 में पहले की तरह ही 649cc का लिक्विड-कूल्ड इंजन है, जो 8,000rpm पर 67bhp और 6,700rpm पर 64Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इस बाइक को 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। सुरक्षा के लिए बाइक को आगे की तरफ 41mm टेलिस्कोपिक फोर्क और रियर में प्रीलोड-एडजस्टेबल हॉरिजॉन्टल मोनो-शॉक सपोर्ट प्राप्त है। साथ ही ब्रेकिंग हार्डवेयर में 300mm पेटल डिस्क की एक जोड़ी और पीछे डिस्क ब्रेक दिया गया है।

फीचर्स

कई आकर्षक फीचर्स को किया गया है शामिल

फीचर्स के तौर पर नई निंजा 650 बाइक के फ्रंट एंड में LED DRL के साथ ट्विन LED हेडलाइट्स को शामिल किया गया है। इसके अतिरिक्त निंजा 650 को एक नया और बेहतर विंडशील्ड मिलता है, जो पहले की तुलना में कम ऊंचा है यह राइडर को हवा से सुरक्षा प्रदान करने के लिए एक खास एंगल पर सेट किया गया है। राइडोलॉजी स्मार्टफोन ऐप का उपयोग करके कंसोल को राइडर के स्मार्टफोन के साथ जोड़ा जा सकता है।

जानकारी

ये है 2022 निंजा 650 की कीमत

भारत में 2022 कावासाकी निंजा 650 की कीमत 6.61 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है, जो इसे आउटगोइंग मॉडल की तुलना में 7,000 रुपये महंगा बनाता है। निंजा 650 की डिलीवरी सितंबर से शुरू होगी और इसका मुकाबला होंडा CBR 650 R से होगा।