NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / हीरो एक्सपल्स 200T बाइक का 2022 वेरिएंट जल्द होगा लॉन्च, टीजर इमेज जारी
    अगली खबर
    हीरो एक्सपल्स 200T बाइक का 2022 वेरिएंट जल्द होगा लॉन्च, टीजर इमेज जारी
    एक्सपल्स 200T बाइक में 199.6cc का सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलेगा (तस्वीर: हीरो मोटोकॉर्प)

    हीरो एक्सपल्स 200T बाइक का 2022 वेरिएंट जल्द होगा लॉन्च, टीजर इमेज जारी

    लेखन अविनाश
    Nov 01, 2022
    04:05 pm

    क्या है खबर?

    हीरो मोटोकॉर्प जल्द ही भारत में अपनी एक्सपल्स 200T बाइक का 2022 वेरिएंट लॉन्च करने वाली है। अब कंपनी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इस बाइक का टीजर इमेज जारी किया है।

    जारी तस्वीरों के अनुसार इस बाइक के डिजाइन को अपग्रेड किया गया है और उसमें कई नए फीचर्स को भी जोड़ा गया है।

    बाइक में 199.6cc का सिंगल-सिलेंडर, ऑयल/एयर-कूल्ड इंजन दिया जा सकता है।

    आइये इस बाइक के बारे में जानते हैं।

    डिजाइन

    कैसा है इस बाइक का लुक?

    डिजाइन की बात करें तो 2022 हीरो एक्सपल्स 200T में बॉडी-कलर्ड फ्लाई स्क्रीन, स्लोपिंग फ्यूल टैंक, ट्यूब-टाइप पिलियन ग्रैब रेल के साथ सिंगल-पीस सीट, गेटर्स के साथ गोल्डन फ्रंट फोर्क और साइड-माउंटेड एग्जॉस्ट सिस्टम उपलब्ध होगा।

    इस मोटरबाइक में ब्लूटूथ को सपोर्ट करने वाला डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एक ऑल-LED लाइटिंग सेटअप दिया जा सकता है और इसमें मिक्स्ड मेटल के पहिये भी मिलेंगे।

    जानकारी के अनुसार, इसमें 13-लीटर का फ्यूल-टैंक मिलेगा। वहीं, इस बाइक का वजन लगभग 154 किलोग्राम होगा।

    इंजन

    बाइक में मिलेगा 199.6cc का ऑयल-कूल्ड इंजन

    जानकारी के अनुसार, हीरो एक्सपल्स 200T बाइक में 199.6cc का ऑयल-कूल्ड 4-स्ट्रोक, 4-वाल्व सिंगल सिलेंडर OHC इंजन दिया गया है जो 8500rpm पर 14.1 किलोवाट की अधिकतम पावर और 6500rpm पर 17.35Nm का अधिकतम टॉर्क जनरेट करता है।

    ट्रांसमिशन के लिए इंजन को 5-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। इसमें 13 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है।

    कंपनी की मानें तो यह बाइक एक लीटर पेट्रोल पर 35 से 40 किलोमीटर की दूरी तय कर सकती है।

    फीचर्स

    बाइक में मिलेंगे ये फीचर्स

    यह एक रेट्रो और लॉन्ग टूरिंग बाइक है। राइडर की सुरक्षा और सड़कों पर बेहतर हैंडलिंग के लिए हीरो एक्सपल्स 200T में सिंगल-चैनल ABS के साथ आगे और पीछे दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक लगाए गए हैं।

    बाइक में आगे की तरफ 21 इंच और पीछे की तरफ 18 इंच के रियर स्पोक व्हील मिलेंगे, जो स्मूथ राइडिंग प्रदान करेंगे, जबकि सस्पेंशन के लिए आगे की तरफ इनवर्टेड फोर्क्स और पीछे की तरफ मोनो-शॉक यूनिट दिया गया है।

    जानकारी

    क्या होगी इस बाइक की कीमत?

    हीरो मोटोकॉर्प अपनी 2022 एक्सपल्स 200T की कीमत और उपलब्धता की जानकारी इसके लॉन्च के समय ही दी जाएगी। जानकारी के अनुसार, इसकी कीमत लगभग 1.3 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) हो सकती है।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    हीरो जल्द ही भारतीय बाजार में अपनी एक्सपल्स 300 बाइक लॉन्च कर सकती है। हाल ही में इस बाइक को भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है, जिससे बाइक के मुख्य डिजाइन का पता चलता है।

    कंपनी इसे टूरिंग सेगमेंट में लॉन्च करेगी। इसमें नया 300cc का इंजन और ड्यूल- चैनल एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम भी मिल सकता है।

    रिपोर्ट्स की मानें तो इसकी कीमत 2.5 लाख रुपये के आस-पास होगी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    हीरो एक्सपल्स 200 4V
    हीरो मोटोकॉर्प
    ऑटोमोबाइल
    लेटेस्ट बाइक

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: MI बनाम DC मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025

    हीरो एक्सपल्स 200 4V

    पुराने दोपहिया वाहन बेचेगी हीरो मोटोकॉर्प, 'व्हील्स ऑफ ट्रस्ट' प्लेटफॉर्म लॉन्च किया मोटरसाइकिल
    भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान दिखी हीरो एक्सपल्स 300 की झलक, जल्द देगी दस्तक ऑटोमोबाइल

    हीरो मोटोकॉर्प

    हीरो का डेस्टिनी 125cc स्कूटर हुआ लॉन्च, जानिए इसकी खासियत ऑटोमोबाइल
    मार्च सेल्स रिपोर्ट: हीरो और TVS की बिक्री में आई गिरावट, देखें सेगमेंट का हाल ऑटोमोबाइल
    हीरो, होंडा और यामाहा ने बढ़ाए अपने दोपहिया वाहनों के दाम, जानें क्या होंगी नई कीमतें यामाहा
    महंगी हुई स्प्लेंडर सीरीज की बाइक्स, कुछ चुनिंदा मॉडल का उत्पादन हुआ बंद ऑटोमोबाइल

    ऑटोमोबाइल

    टी-20 विश्व कप 2022 की आधिकारिक कार बनी निसान मैग्नाइट SUV टी-20 विश्व कप
    जगुआर ने बंद किया अपनी F-टाइप लग्जरी कार का उत्पादन, लिमिटेड एडिशन मॉडल भी हुआ पेश लग्जरी कार
    2023 BMW M2 कूपे कार से उठा पर्दा, सामने आए ये फीचर्स BMW कार
    BYD अट्टो-3 साबित हुई दमदार SUV, क्रैश टेस्ट में मिली पांच स्टार सुरक्षा रेटिंग इलेक्ट्रिक वाहन

    लेटेस्ट बाइक

    TVS ने लॉन्च की अपनी स्क्रैम्बलर बाइक रोनिन, कीमत 1.5 लाख रुपये से शुरू ऑटोमोबाइल
    नए ट्रायम्फ स्पीड ट्विन 1200 बाइक से उठा पर्दा, सामने आये ये फीचर्स ऑटोमोबाइल
    टेस्टिंग के दौरान नजर आई नई रॉयल एनफील्ड बुलेट 350, इन फीचर्स से होगी लैस रॉयल एनफील्ड बाइक
    लॉन्च से पहले सामने आये रॉयल एनफील्ड हंटर 350 के फीचर्स, अगस्त में देगी दस्तक रॉयल एनफील्ड बाइक
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025