Page Loader
टेस्टिंग के दौरान नजर आई जून में लॉन्च होने वाली 2021 रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350

टेस्टिंग के दौरान नजर आई जून में लॉन्च होने वाली 2021 रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350

Feb 12, 2021
10:30 pm

क्या है खबर?

दिग्गज दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी रॉयल एनफील्ड इस साल कई बाइक्स लॉन्च करने वाली है, जिसमें से एक क्लासिक 350 का 2021 मॉडल है। हाल ही में इसे टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। कंपनी 2021 क्लासिक 350 को इस साल जून में लॉन्च करेगी। टेस्टिंग के दौरान लॉन्चिंग से पहले ही इसके फीचर्स के बारे में जानकारी सामने आ गई है। आइये, इसकी डिजाइन और फीचर्स के बारे में नीचे से विस्तार से जानें।

जानकारी

J प्लेटफॉर्म पर आधारित है बाइक

टेस्टिंग के समय मोटरबीम द्वारा ली गई फोटो के अनुसार इसमें गोल LED टेललाइट, टर्न इंडिकेटर्स और नई स्प्लिट सीट्स लगाई गई है। 2021 रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 J प्लेटफॉर्म पर आधारित है। इसे डबल क्रैडल चेसिस पर बनाया गया है। इसमें टियरड्रॉप आकार का ईंधन टैंक, क्रोम प्लेटेड एग्जोस्ट, एक नया पिलियन ग्रैब रेल दिया गया है। लाइटिंग के लिए इसमें LED टेललाइट के आलाव हैलोजन हेडलैंप लगा है। इसमें वायर स्पोक व्हील लगे हैं।

सेफ्टी फीचर्स

सुरक्षा के लिए दिए जाएंगे कई फीचर्स

2021 रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 बाइक ट्राइपर नेविगेशन फीचर्स से लैस होगी। इसके साथ ही इसमें सेमी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर लगाया जाएगा। राइड की सुरक्षा के लिए कंपनी इस अपकमिंग बाइक में सड़कों पर बेहतर हैंडलिंग के लिए डुअल चैनल एंटी ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) के साथ दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक देगी। इसके अलावा इसमें आगे की तरफ टेलिस्कोपिक फोर्क्स और पीछे की तरफ पांच स्टेप प्रीलोड लगा हुआ मिलेगा।

जानकारी

बाइक में दिया जाएगा दमदार इंजन

2021 रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 में BS6 मानकों को पूरा करने वाला 349cc का सिंगल सिलेंडर एयर कूल्ड इंजन दिया जाएगा। यह पांच स्पीड गियरबॉक्स से लैस होगा और 20.2bhp की अधिकतम पावर के साथ-साथ 27Nm का अधिकतम टॉर्क जनरेट करने में सक्षम होगा।

कीमत

क्या होगी कीमत?

2021 रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 की सटीक कीमत लॉन्चिंग के समय ही पता चलेगा। हालांकि, कयास लगाए जा रहे हैं कि इसे लगभग 1.70 लाख रुपये में लॉन्च किया जा सकता है। अभी देश में उपलब्ध रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 की कीमत 1.61-1.86 लाख रुपये के बीच में है। नई क्लासिक 350 का मुकाबला जावा फोर्टी टू और होंडा की H'ness CB350 बाइक से होगा। इसके आने से इनकी बिक्री पर फर्क पड़ सकता है।

2021 हिमालयन

हाल ही में लॉन्च हुई 2021 हिमालयन

जानकारी के लिए बता दें कि कंपनी ने अभी भारत में रॉयल एनफील्ड हिमालयन का 2021 मॉडल भारत में लॉन्च किया है। इस नई बाइक में कई नए फीचर्स दिए गए हैं। इसके साथ ही इसमें विभिन्न कॉस्मेटिक बदलाव भी किए गए हैं। यह तीन नए कलर ऑप्शन्स पाइन ग्रीन, मिराज सिल्वर और ग्रेनाइट ब्लैक में उतारी गई है। इस शानदार बाइक में BS6 कंप्लायंट दमदार इंजन दिया गया है।