NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इलेक्ट्रिक वाहन
    दोपहिया वाहन
    लेटेस्ट कार
    लेटेस्ट बाइक्स
    ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / भारत में लॉन्च हुई नई रॉयल एनफील्ड हिमालयन, जानिये फीचर्स और कीमत
    ऑटो

    भारत में लॉन्च हुई नई रॉयल एनफील्ड हिमालयन, जानिये फीचर्स और कीमत

    भारत में लॉन्च हुई नई रॉयल एनफील्ड हिमालयन, जानिये फीचर्स और कीमत
    लेखन मोना दीक्षित
    Feb 11, 2021, 01:40 pm 1 मिनट में पढ़ें
    भारत में लॉन्च हुई नई रॉयल एनफील्ड हिमालयन, जानिये फीचर्स और कीमत

    दो पहिया वाहन निर्माता रॉयल एनफील्ड में भारत में अपनी एक और नई एडवेंचर बाइक 2021 हिमालयन को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने पहले ही इसकी लॉन्चिंग डेट की जानकारी दे दी थी। यह रॉयल एनफील्ड हिमालयन का अपडेटेड वर्जन है। इसमें कई नए फीचर्स देखने को मिलेंगे। इसके साथ ही इसमें विभिन्न कॉस्मेटिक बदलाव भी किए गए हैं। इसमें BS6 कंप्लायंट दमदार इंजन दिया गया है। इसके अलावा भी यह कई खूबियों से लैस है।

    सेमी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल से लैस है बाइक

    2021 रॉयल एनफील्ड हिमालयन में ब्लैक आउट सर्कुलर हेडलैम्प लगाए गए हैं। इसके साथ ही इसमें एग्जॉस्ट पर एक ब्लैक हीट शील्ड, ब्राउन सीट और उठा हुआ विंडस्क्रीन दिया गया है। बाइक में ट्रिपर नेविगेशन, हलोजन हेडलैंप, बल्ब टेललाइट और वायर स्पोक पहिये लगे हैं। इतना ही नहीं, यह सेमी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल से भी लैस है। यह तीन नए कलर ऑप्शन्स पाइन ग्रीन, मिराज सिल्वर और ग्रेनाइट ब्लैक में उतारी गई है।

    सुरक्षा के लिए दिए गए ये फीचर्स

    राइडर को सड़क दुर्घटनाओं से बचाने और सुरक्षित रखने के लिए रॉयल एनफील्ड ने हिमालयन के 2021 मॉडल में सड़कों पर बेहतर हैंडलिंग के लिए डुअल चैनल एंटी ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) दिया है। इसके साथ ही इसके आगे और पीछे दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक लगाए गए हैं। इसके अलावा 2021 हिमालयन में सामने की तरफ टेलिस्कोपिक फोर्क्स और पीछे की तरफ मोनो शॉक यूनिट भी लगाई गई है।

    बाइक में दिया दमदार इंजन

    डिजाइन और सेफ्टी फीचर्स के अलावा कंपनी ने इस बाइक में BS6 मानकों को पूरा करने वाला 411cc का सिंगल सिलेंडर एयर कूल्ड इंजन दिया गया है, जो कि पांच स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आया है। जानकारी के लिए बता दें कि यह इंजन 6,500rpm पर 24.3bhp की अधिकतम पावर के साथ-साथ 4,000-4,500rpm पर 32Nm का अधिकतम टॉर्क देने में सक्षम है। इसके फ्यूल टैंक में 15 लीटर फ्यूल आ सकता है।

    क्या है कीमत?

    2021 रॉयल एनफील्ड हिमालयन को 2.36 लाख रुपये की शुरुआती कीमत के साथ देश में लॉन्च किया गया है। वहीं, इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 2.44 लाख रुपये है। ये कीमतें ऑन रोड दिल्ली की हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    रॉयल एनफील्ड बाइक
    ऑटोमोबाइल
    दोपहिया वाहन
    रॉयल एनफील्ड हिमालयन

    रॉयल एनफील्ड बाइक

    भारत में कल होगी रॉयल एनफील्ड की नई हिमालयन की एंट्री, होंगे ये बदलाव ऑटोमोबाइल
    KTM 250 एडवेंचर और रॉयल एनफील्ड हिमालयन में से कौन सा विकल्प बेहतर? यहां देखें तुलना ऑटोमोबाइल
    इलेक्ट्रिक बाइक सेगमेंट में प्रवेश के लिए तैयार रॉयल एनफील्ड, डमी मॉडल की दिखी झलक ऑटोमोबाइल
    नवंबर में इन दोपहिया वाहन कंपनियों का चला जादू, 25 प्रतिशत तक बढ़ी बिक्री होंडा

    ऑटोमोबाइल

    होंडा H'ness CB350 की धमाल बिक्री, तीन महीनों में बिकी 10,000 बाइक्स होंडा
    MG की इलेक्ट्रिक कार ZS का चला जादू, 2020 में बिकी 1,300 से अधिक यूनिट्स इलेक्ट्रिक वाहन
    जनवरी में सबसे ज्यादा बिकने वाली मिड साइज सेडान रही होंडा सिटी होंडा
    सिंगल चार्ज में 488 किलोमीटर चलेगी ऑडी की ई-ट्रॉन GT इलेक्ट्रिक सेडान ऑडी कार

    दोपहिया वाहन

    होंडा एक्टिवा 6G खरीदने का शानदार मौका, कैशबैक के साथ मिल रहे कई बेहतरीन ऑफर्स होंडा
    भारत में लॉन्च हुआ नया इलेक्ट्रिक स्कूटर कोमाकी SE, टॉप स्पीड है 85kmph इलेक्ट्रिक वाहन
    यामाहा ने देश में उतारी दो नई बाइक्स 2021 FZ FI और FZS FI, जानिये फीचर्स ऑटोमोबाइल
    ट्रायम्फ की एक और बाइक 2021 टाइगर 850 स्पोर्ट ने दी दस्तक, जानिये फीचर्स ऑटोमोबाइल

    रॉयल एनफील्ड हिमालयन

    ढाई लाख रुपये तक की बाइक खरीदना चाहते हैं तो ये हैं शानदार विकल्प रॉयल एनफील्ड बाइक
    रॉयल एनफील्ड ने बढ़ाए अपने चार मॉडल्स के दाम, ये हैं उनकी नई कीमतें रॉयल एनफील्ड बाइक
    टेस्टिंग के दौरान नजर आई जून में लॉन्च होने वाली 2021 रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 रॉयल एनफील्ड बाइक
    जल्द नए मॉडल लॉन्च करेगी रॉयल एनफील्ड, मिलेंगे अपडेटेट फीचर्स और इंजन रॉयल एनफील्ड बाइक

    ऑटो की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Auto Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023