Page Loader
भारत आई 2021 जावा फोर्टी टू बाइक, नए रंगों समेत इन बदलावों के साथ हुई लॉन्च

भारत आई 2021 जावा फोर्टी टू बाइक, नए रंगों समेत इन बदलावों के साथ हुई लॉन्च

Feb 12, 2021
02:02 pm

क्या है खबर?

क्लासिक लीजेंड्स ने भारत में अपनी लोकप्रिय बाइक जावा फोर्टी टू का 2021 मॉडल लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे नए अवतार में उतारा है। इस बाइक में कई बदलाव देखने को मिलेंगे। 2021 जावा फोर्टी टू को तीन नए कलर ऑप्शन्स में लॉन्च किया गया है। इसके अलावा भी इसकी डिजाइन से लेकर फीचर्स तक ग्राहकों को कई बदलाव देखने को मिलेंगे। इस बाइक के आने से कंपनी को भारत में अपनी बिक्री बढ़ाने में मदद मिलेगी।

बदलाव

बाइक में लगाए गए 13 इंच के व्हील

नई जावा फोर्टी टू में 13 इंच के स्पोक एलॉय व्हील्स लगाए गए हैं। इसके साथ ही यह ट्यूबलेस टायर्स और कुछ छोटे कॉस्मेटिक बदलावों के साथ आई है। इसे तीन नए कलर ओरियन रेड, सीरियस व्हाइट और ऑलस्टार ब्लैक में लॉन्च किया गया है। इसके अलावा बाइक के साइड में कंपनी का लोगो और नाम ग्रे क्लासिक स्पोर्ट स्ट्रीप के साथ लिखा है। इसके बॉडी ग्राफिक्स को भी रीडिजाइन किया गया है।

फीचर्स

बाइक में लगा सेमी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल

2021 जावा फोर्टी टू में नए कलर ऑप्शन्स के साथ-साथ सीट में भी बदलाव किया गया है। इसमें एक ढलान वाला ईंधन टैंक और नई सिलाई पैटर्न के साथ फ्लैट सीट दी गई है। इसके साथ ही बाइक में हेडलाइट बेजल, सेमी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, हैलोजन हेडलैंप, बल्ब टेललाइट लगाई गई है। जानकारी के लिए बता दें कि जावा फोर्टी टू को देश में सबसे पहले साल 2018 में लॉन्च किया गया था।

जानकारी

बाइक का वजन है 172 किलोग्राम

कंपनी ने इसके सस्पेंशन सेटअप में भी बदलाव किया है ताकि ऊबड़-खाबड़ वाले रास्ते में बेहतर हैंडलिंग में सुधार करने के लिए बाइक अच्छा ग्राउंड क्लीरेंस दे सके। इसके अलावा इसमें एक नई डिजाइन का साइड स्टैंड भी दिया गया है। कंपनी के अनुसार इस नई बाइक में किए गए बदलावों के कारण यह बेहतर परफॉर्मेंस देगी। बता दें कि 2021 जावा फोर्टी टू बाइक का वजन 172 किलोग्राम है।

इंजन और कीमत

कैसा है इंजन और क्या है कीमत?

कंपनी ने नई जावा फोर्टी 42 में 293cc का सिंगल सिलेंडर लिक्विड कूल्ड फ्यूल इंजेक्टेड इंजन लगाया है। यह 6,800rpm पर 27bhp की अधिकतम पावर के साथ-साथ 5,000rpm पर 27.03Nm का अधिकतम टॉर्क देने में सक्षम है। कीमत की बात करें तो कंपनी ने इसे देश में 1.83 लाख रुपये में लॉन्च किया है। यह कीमत दिल्ली एक्स शोरूम की है। इसका मुकाबला इस सेगमेंट की रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 जैसी बाइक्स से है।