NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इलेक्ट्रिक वाहन
    दोपहिया वाहन
    लेटेस्ट कार
    लेटेस्ट बाइक्स
    ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / 10-सीटर टाटा मैजिक EV ऑटो एक्सपो में हुई शोकेस, फुल चार्ज में चलेगी 140 किलोमीटर
    ऑटो

    10-सीटर टाटा मैजिक EV ऑटो एक्सपो में हुई शोकेस, फुल चार्ज में चलेगी 140 किलोमीटर

    10-सीटर टाटा मैजिक EV ऑटो एक्सपो में हुई शोकेस, फुल चार्ज में चलेगी 140 किलोमीटर
    लेखन अविनाश
    Jan 18, 2023, 05:42 pm 1 मिनट में पढ़ें
    10-सीटर टाटा मैजिक EV ऑटो एक्सपो में हुई शोकेस, फुल चार्ज में चलेगी 140 किलोमीटर
    इलेक्ट्रिक वेरिएंट में आ रही है टाटा मैजिक (तस्वीर: टाटा मोटर्स)

    घरेलू कार निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स ने ऑटो एक्सपो 2023 में अपनी टाटा मैजिक मिनीवैन को इलेक्ट्रिक वेरिएंट में शोकेस कर दिया है। यह पिछले साल मई में पेश हुई ऐस EV पर आधारिक है। इसे स्कूल वैन, स्टेज कैरिज और एम्बुलेंस सेवा में इस्तेमाल किये जाने के लिए डिजाइन किया गया है। ऑल-इलेक्ट्रिक मिनीवैन संभवतः ब्रांड के EVOGEN पावरट्रेन द्वारा संचालित होगा और फुल चार्ज में 140 किलोमीटर की दूरी तय करेगा।

    कैसा है टाटा मैजिक EV का लुक?

    डिजाइन की बात करें तो टाटा मैजिक इलेक्ट्रिक वाहन का लुक हाल ही में सामने आई ऐस EV के समान ही है। इसमें कंपनी ने नया लोगो भी मिलेगा। इसमें क्रोम एलिमेंट्स के साथ ब्लैक ग्रिल, वाइड एयर डैम, स्क्वायर-आउट हैलोजन हेडलैंप्स, सर्कुलर फॉग लैंप्स के साथ ब्लैक-आउट बंपर, ORVM, स्क्वायर विंडो के साथ स्लाइडिंग-टाइप रियर डोर और ब्लैक-कलर के साथ 13-इंच स्टील व्हील्स दिए गए हैं। पीछे की तरफ इसमें वर्टिकल-स्टैक्ड टेललैंप्स भी उपलब्ध हैं।

    पावरट्रेन के बारे में नहीं मिली है कोई आधिकारिक जानकारी

    कंपनी द्वारा अभी तक अपकमिंग टाटा मैजिक EV के पावरट्रेन की कोई भी जानकारी सामने नहीं है। जानकारी के अनुसार, इसमें पावरफुल बैटरी पैक का इस्तेमाल किया जायेगा। जिसकी मदद से यह गाड़ी एक बार चार्ज करने पर 140 किलोमीटर तक की दूरी तय करने में सक्षम होगी। इसमें फ़ास्ट चार्जिंग तकनीक भी दिया जा सकता है, जिसकी मदद से यह कुछ ही मिनटों में 80 प्रतिशत तक चार्ज हो सकती है।

    इन फीचर्स से लैस होगी टाटा मैजिक EV

    फीचर्स की बात करें तो टाटा मैजिक EV में बड़ा 10-सीटर केबिन मिलेगा और यह प्रीमियम फैब्रिक अपहोल्स्ट्री, मैनुअल AC, तीन-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, सेंटर-माउंटेड इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी को सपोर्ट करने वाला 10-इंच का इंफोटेनमेंट पैनल भी मिलेगा। इसके डैशबोर्ड को भी अपडेट किया गया है और यह पहले से अधिक प्रीमियम होगा। यात्रियों की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए इसमें मल्टी-पॉइंट सीटबेल्ट और रियर-व्यू कैमरा जैसे फीचर्स उपलब्ध होंगे।

    क्या होगी टाटा मैजिक EV की कीमत?

    भारत में इस इलेक्ट्रिक कार की कीमत और उपलब्धता की जानकारी इसके लॉन्च के समय ही दी जाएगी। हालांकि, अनुमान लगाया जा रहा है कि इसकी कीमत करीब 10 लाख रुपये से शुरू हो सकती है।

    न्यूजबाइट्स प्लस

    टाटा मोटर्स अपने इलेक्ट्रिक पोर्टफोलियो का विस्तार करने वाली है। कंपनी अपनी टाटा हैरियर SUV को इलेक्ट्रिक वेरिएंट में लॉन्च करने वाली है। हैरियर EV को 2023 ऑटो एक्सपो में शोकेस किया गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो इसे अगले साल की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है। इसे दो बैटरी पैक 30kWH और 24kWH के विकल्प में उतारा जाएगा। इन्हे मैग्नेट इलेक्ट्रिक मोटर के साथ जोड़ा जा सकता है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    इलेक्ट्रिक वाहन
    टाटा मोटर्स
    कार न्यूज
    ऑटो एक्सपो

    ताज़ा खबरें

    सुजुकी एक्सेस 125 की तुलना में कितना बेहतर है नया होंडा एक्टिवा स्मार्ट? यहां जानिए   होंडा मोटर कंपनी
    रात के समय चमकते हैं दुनिया के ये 5 समुद्र तट, नजारा कर देगा मंत्रमुग्ध पर्यटन
    भारत में ADAS तकनीक के साथ खरीदी जा सकती हैं ये 6 बेहतरीन गाड़ियां  महिंद्रा XUV700
    शाकिब अल हसन टी-20 क्रिकेट में 450 विकेट पूरे करने के हैं करीब, जानिए उनके आंकड़े  शाकिब अल हसन

    इलेक्ट्रिक वाहन

    ओकिनावा प्रेज प्रो और i-प्रेज प्लस में मिलेगा अब 8 रंगों का विकल्प  ओकिनावा ऑटोटेक
    फॉक्सवैगन ID बज EV की 2023 में 44,000 यूनिट्स बनाएगी कंपनी, जानिए क्या है योजना  फॉक्सवैगन की कारें
    अब जोमैटो के डिलीवरी पार्टनर्स आसानी से खरीद सकेंगे इलेक्ट्रिक वाहन, इन कंपनियों का हुआ करार जोमैटो
    टेस्ला मॉडल 3 को टक्कर देने के लिए तैयार मर्सिडीज, लेकर आ रही नई कार लग्जरी कार

    टाटा मोटर्स

    टाटा हैरियर का इलेक्ट्रिक मॉडल जल्द देगा दस्तक, टेस्टिंग के दौरान हुआ स्पॉट  इलेक्ट्रिक वाहन
    टाटा मोटर्स का पहला एक्सक्लूसिव EV शोरूम यहां खुलने की उम्मीद, जानिये योजना टाटा समूह
    मारुति की कारें अप्रैल से होंगी महंगी, जानिए क्या है कारण  मारुति सुजुकी
    टाटा पंच की मजबूती ने लोगों को किया आकर्षित, 17 महीनों में बिकी 1.75 लाख कारें  टाटा पंच

    कार न्यूज

    हुंडई लेकर आ रही नई मुफासा SUV, जानिए इसकी खासियत  हुंडई मोटर कंपनी
    स्कोडा स्लाविया और कुशाक का नया 1.5L एम्बिशन मॉडल हुआ लॉन्च, जानिए इनके फीचर्स  स्कोडा कार
    जेनेसिस लेकर आ रही कई लग्जरी गाड़ियां, भारत में असेम्बल होंगे आगामी मॉडल   हुंडई मोटर कंपनी
    2024 हुंडई सोनाटा आई सामने, जानिए मौजूदा मॉडल से कितनी है अलग    कार की तुलना

    ऑटो एक्सपो

    टाटा पंच से लेकर किआ कैरेंस तक, CNG वेरिएंट में जल्द लॉन्च होंगी ये गाड़ियां CNG कार
    TVS iQube इलेक्ट्रिक की जबरदस्त मांग, आठ महीनों में हुई 50,000 यूनिट्स की बिक्री TVS मोटर
    डिवोट मोटर्स की नई इलेक्ट्रिक बाइक से उठा पर्दा, सिंगल चार्ज में चलेगी 200 किलोमीटर इलेक्ट्रिक बाइक
    MBP M502N और C1002V ऑटो एक्सपो में हुईं पेश, इसी साल देश में होंगी लॉन्च लेटेस्ट बाइक

    ऑटो की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Auto Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023