NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के वीजा निलंबित करने के फैसले से कौन-कौन होगा प्रभावित?
    अगली खबर
    अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के वीजा निलंबित करने के फैसले से कौन-कौन होगा प्रभावित?

    अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के वीजा निलंबित करने के फैसले से कौन-कौन होगा प्रभावित?

    लेखन मुकुल तोमर
    Jun 23, 2020
    03:56 pm

    क्या है खबर?

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को एक कार्यकारी आदेश जारी करते हुए H-1B वीजा समेत विदेशी कामगारों को दिए जाने वाले अन्य कई तरह के वीजाओं पर साल के अंत तक रोक लगा दी।

    ट्रंप प्रशासन का कहना है कि इस फैसले से अमेरिकी नागरिकों के लिए 5.25 लाख नौकरियां पैदा होगीं।

    ट्रंप के इस आदेश से कई तरह के विदेशी कामगार और उनके पति-पत्नी सबसे अधिक प्रभावित होंगे। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

    H-1B

    H-1B वीजा निलंबन से सबसे अधिक प्रभावित होंगे भारतीय IT प्रोफेनल्स

    ट्रंप ने जिन वीजाओं को निलंबित किया है, उनमें H-1B सबसे अधिक चर्चित है। ये वीजा विदेश के अति कुशल कामगारों को दिया जाता है और ये छह साल के लिए वैध होता है।

    अमेरिका हर साल 85,000 H-1B वीजा देता है और पिछले साल इसले लिए 2.25 लाख आवेदन आए थे। इनमें से 70 प्रतिशत वीजा भारत के IT प्रोफेनल्स के खाते में जाते हैं और इसलिए ट्रंप का ये आदेश उनके लिए एक बड़ा झटका है।

    H-2B

    H-2B वीजा निलंबित होने से सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे मैक्सिकों के कामगार

    कम कुशल और मियादी गैर-कृषि विदेशी कामगारों को दिए जाने वाले H-2B वीजाओं को भी निलंबित कर दिया गया है। अमेरिका हर साल ऐसे 66,000 वीजा देता है, हालांकि जरूरत पड़ने पर इनकी संख्या बढ़ा दी जाती है।

    ये वीजा तीन साल के लिए वैध होते हैं और आमतौर पर फूड प्रोसेसिंग से उद्योगों में चर्चित हैं।

    पिछले साल अमेरिका ने नवीनीकरण और नए वीजाओं समेत 97,623 H-2B वीजा जारी किए, जिनमें से 72,339 मैक्सिकों से आए कर्मचारियों को गए।

    H-4 वीजा

    जीवनसाथी और बच्चों को दिए जाने वाला H-2 वीजा भी निलंबित

    इसके अलावा H-2 वीजाओं को भी निलंबित कर दिया गया है जो H-1B और H-2B वीजाधारकों के जीवनसाथी और बच्चों को जारी किए जाते हैं। ये उतने समय के लिए ही मान्य होते हैं, जितने समय के लिए मुख्य कामगार का H-1B या H-2B वीजा मान्य होता है।

    पिछले साल 1,25,999 H-4 वीजा जारी किए गए थे जिनमें से 1,06,162 अकेले भारतीय नागरिकों को जारी हुए थे। इस पाबंदी से सबसे अधिक भारतीय प्रभावित होंगे।

    J-1 वीजा

    डॉक्टरों और शोधकर्ताओं से संबंधित J-1 वीजा भी निलंबित

    सांस्कृतिक और शैक्षिक आदान-प्रदान से संबंधित J-1 वीजाओं को भी ट्रंप ने साल के अंत तक निलंबित कर दिया है। ये वीजा मुख्य तौर पर डॉक्टरों और शोधकर्ताओं को जारी किए जाते हैं।

    इन वीजाओं की वैधता अधिकतम सात साल हो सकती है और एक साल में कितने वीजा जारी होंगे इसकी कोई निश्चित सीमा नहीं है।

    2019 में नवीनीकरण और नए वीजाओं समेत 3,53,279 J-1 वीजा जारी किए गए जिनमें सबसे अधिक 39,920 चीनी नागरिकों को दिए गए।

    जानकारी

    J-1 वीजाधारकों के जीवनसाथी भी होंगे प्रभावित

    J-1 वीजाधारकों के जीवनसाथी और उन पर निर्भर लोगों को दिए जाने वाले J-2 वीजा भी निलंबित वीजाओं की सूची में शामिल हैं। 2019 में ऐसे 38,282 वीजा जारी किए गए थे जिनमें से 10,228 चीन के नागरिकों को दिए गए थे।

    L-1 वीजा

    इंट्रा-कंपनी ट्रांसफर पर भी साल के अंत तक रोक

    इंट्रा-कंपनी ट्रांसफर यानि दूसरी जगह से ट्रांसफर होकर आए उच्च स्तरीय और विशेषज्ञ कर्मचारियो को दिए जाने वाले L-1 वीजा भी 31 दिसंबर तक निलंबित कर दिए गए हैं। ये अधिकतम सात साल तक के लिए वैध होते हैं और एक साल में कितने वीजा जारी होंगे, इसकी कोई सीमा नहीं है।

    2019 में ऐसे 76,988 वीजा जारी किए गए जिनमें से सबसे अधिक 18,354 भारतीय नागरिकों को दिए गए। इसके बाद सबसे अधिक ब्रिटेन और ब्राजील के नागरिक रहे।

    जानकारी

    L-1 वीजाधारकों पर निर्भर लोगों के लिए भी मुसीबतें शुरू

    L-1 वीजाधारकों पर निर्भर लोगों को दिए जाने वाले L-2 वीजा भी इस साल के अंत तक नहीं मिल सकेंगे। 2019 में ऐसे 80,720 वीजा जारी किए गए थे जिनमें से 23,169 भारतीय नागरिकों को गए थे। वहीं 7,143 ब्राजीली नागरिको को जारी किए गए।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    चीन समाचार
    भारत की खबरें
    डोनाल्ड ट्रंप

    ताज़ा खबरें

    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव

    चीन समाचार

    कोरोना वायरस की वैक्सीन के लिए चल रहे ट्रायलों की क्या है स्थिति? भारत की खबरें
    भारत-चीन तनाव: झारखंड सरकार ने रोकी सीमा के पास सड़क निर्माण के लिए मजदूरों की रवानगी भारत की खबरें
    भारत-चीन विवाद: जवानों की शहादत पर प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति समेत बड़े नेताओं ने क्या कहा? भारत की खबरें
    बिना किसी विरोध के UN सुरक्षा परिषद का गैर-स्थाई सदस्य चुना गया भारत भारत की खबरें

    भारत की खबरें

    LAC पर चीन के नापाक मंसूबे, कहीं नदी को रोक रहा तो कहीं बनाया सैन्य अड्डा चीन समाचार
    कोरोना वायरस: पिछले 24 घंटे में भारत में रिकॉर्ड 13,586 नए मामले और 516 मौतें कोरोना वायरस
    झड़प के बाद चीन ने बंदी बनाए थे भारत के 10 जवान, कल किया रिहा- रिपोर्ट्स चीन समाचार
    सीमा विवाद: सर्वदलीय बैठक में न बुलाये जाने पर AAP, RJD और AIMIM ने जताई नाराजगी चीन समाचार

    डोनाल्ड ट्रंप

    अमेरिकी वैज्ञानिकों का दावा- हवा के जरिये भी फैल सकता है कोरोना वायरस कोरोना वायरस
    कोरोना से लड़ाई के लिए ट्रंप ने मोदी से की अमेरिका में दवा भेजने की मांग भारत की खबरें
    कोरोना वायरस से संक्रमित इंग्लैंड के प्रधानमंत्री को ICU में भर्ती किया गया लंदन
    मलेरिया रोधी दवा का निर्यात करे भारत, ऐसा नहीं करने पर जवाबी कार्रवाई संभव- ट्रंप भारत की खबरें
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025