अमेरिकी FBI की मोस्ट वांटेड सूची में शामिल हुआ भारतीय नीतीश कौशल, जानिए क्या है आरोप
क्या है खबर?
अमेरिका ने अंतरराष्ट्रीय संगठित अपराध गिरोह के खिलाफ अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। इस बीच, अमेरिकी संघीय जांच ब्यूरो (FBI) ने भारतीय मूल के नीतीश कौशल को अपनी मोस्ट वांटेड सूची में शामिल किया है। अमेरिकी एजेंसी ने कौशल को हथियारबंद, खतरनाक और भागने की फिराक में रहने वाला व्यक्ति माना है। उस पर हत्या, अपहरण, ड्रग तस्करी समेत कई अपराध में शामिल होने का आरोप लगाया है। FBI के मुताबिक, कौशल कुख्यात गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया गिरोह से है।
अपराध
कौन है नीतीश कौशल?
कौशल को अंतरराष्ट्रीय आपराधिक संगठन में शामिल होने के लिए वांटेड घोषित किया गया है।
उस पर हत्या, अपहरण, ड्रग तस्करी, जबरन वसूली, हथियारों की तस्करी, मनी लॉन्ड्रिंग और मानव तस्करी जैसे अपराधों में शामिल होने का है।
कौशल जग्गू भगवानपुरिया संगठित अपराध गिरोह में शामिल है, जो पंजाब में शुरू हुआ था और कैलिफोर्निया के सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट और अन्य जगहों पर काम करता था।
कौशल ने भगवानपुरिया गिरोह के लिए अपहरण और मारपीट जैसी वारदातों को अंजाम दिया है।
वारंट
26 जून को जारी हुआ है गिरफ्तारी वारंट
कौशल उर्फ लाला 26 साल का है। उसकी तलाश में जगह-जगह छापामारी भी जारी है।
उसके खिलाफ 25 जून, 2026 को रैकेटीयर इन्फ्लुएंस्ड एंड करप्ट ऑर्गनाइज़ेशन्स (RICO) के तहत साजिश का आरोप लगने के बाद, लॉस एंजिल्स में अमेरिकी डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।
FBI ने उसकी सूचना अपने नजदीकी अमेरिकी दूतावास या वाणिज्य दूतावास को देने या फिर tips.fbi.gov पर ऑनलाइन देने की अपील की है।
ऑपरेशन
ऑपरेशन हार्ड बॉल के तहत कार्रवाई
अमेरिका की प्रवर्तन एजेंसियां 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' अभियान चला रही है, जिसके जरिए अमेरिका और भारत में सक्रिय अंतरराष्ट्रीय अपराध सिंडिकेट के नेटवर्क को तोड़ा जा रहा है।
अभी तक, इस अभियान के तहत कैलिफोर्निया, इंडियाना, जॉर्जिया, कनाडा और स्पेन में 24 लोगों को पकड़ा जा चुका है।
एजेंसियों ने अभियान के तहत 3 गिरोह के खिलाफ कार्रवाई की है, जिसमें गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, उसका प्रतिद्वंद्वी जग्गू भगवानपुरिया और रविंदर सिंह ढांडा (रैंडी उर्फ रोलेक्स उर्फ जॉन विक) शामिल हैं।
पहचान
जग्गू भगवानपुरिया कौन है?
भगवानपुरिया (38) भारत की जेल में बंद है। वह पहले बिश्नोई का सहयोगी था, जो अब प्रतिद्वंद्वी है।
आरोप है कि उसका अंतरराष्ट्रीय आपराधिक सिंडिकेट अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में फैला है।
संगठन हत्या, मादक पदार्थों की तस्करी, अपहरण, जबरन वसूली, हथियारों की तस्करी, झूठे मुकदमे दर्ज कराकर वसूली करने और अन्य अपराधों में लिप्त है।
उसके समूह में 1,000 लोग हैं, जिसमें 100 लोग अमेरिका में हैं।
ट्विटर पोस्ट
नीतीश कौशल मोस्ट वांटेड सूची में शामिल
Nitish Kaushal is #wanted by the #FBI for his alleged involvement in a transnational criminal organization engaged in, among other things, acts involving murder, kidnapping, drug trafficking, extortion, weapons trafficking, money laundering, and human smuggling. This… pic.twitter.com/xuEXpJIx6u
— FBI Most Wanted (@FBIMostWanted) July 14, 2026