Loading...
व्लादिमीर पुतिन ने की भारत की प्राचीन सभ्यता की प्रशंसा, दिया बड़ा अहम बयान
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हुई हालिया बातचीत को याद करते हुए की भारत की प्राचीन सभ्यता की प्रशंसा की है

व्लादिमीर पुतिन ने की भारत की प्राचीन सभ्यता की प्रशंसा, दिया बड़ा अहम बयान

Nov 22, 2026
07:11 pm

क्या है खबर?

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हुई एक हालिया बातचीत को याद करते हुए भारत की प्राचीन सभ्यता और इसकी भाषाई विविधता की जमकर सराहना की है। मशहूर फिल्म निर्देशक एमिर कुस्तुरिका को दिए एक साक्षात्कार में पुतिन ने भारत की सांस्कृतिक समृद्धि पर विचार साझा करते हुए इसे 'एकदम अद्भुत' करार दिया है। आइए जानते हैं पुतिन ने भारतीय सभ्यता को लेकर क्या कुछ कहा है।

चर्चा

पुतिन की प्रधानमंत्री मोदी से क्या हुई थी चर्चा?

साक्षात्कार के दौरान पुतिन ने बताया कि वे भारत की भाषाई विविधता के बारे में जानकर बेहद प्रभावित हुए थे।

उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से पूछा था कि भारत की मुख्य भाषा कितने लोग बोलते हैं?

पुतिन के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि भारत की कुल आबादी लगभग 150 करोड़ है, जिसमें से करीब 60 करोड़ लोग मुख्य भाषा बोलते हैं। इसका अर्थ यह है कि देश की लगभग एक-तिहाई आबादी मुख्य भाषा बोलती है।

प्रतिक्रिया

भारत की इस विविधता पर पुतिन ने क्या दी प्रतिक्रिया?

भारत की इस विविधता पर आश्चर्य और प्रशंसा व्यक्त करते हुए पुतिन ने कहा, "क्या यह अद्भुत नहीं है? बिल्कुल अद्भुत है।"

उन्होंने कहा कि रूसी सभ्यता ने भी विभिन्न लोगों और जातीय समूहों को अपने धर्म, परंपराओं, भाषाओं और आध्यात्मिक पहचान को संरक्षित रखने की अनुमति दी है।

विभिन्न समुदायों के प्रति रूस के दृष्टिकोण को पर पुतिन ने कहा, "रूसी सभ्यता ने कभी भी किसी को अपने अधीन नहीं रखा है।"

ADVERTISEMENT

जानकारी

भारतीय सभ्यता के प्रति गहरा हुआ सम्मान- पुतिन

पुतिन ने भारतीय सभ्यता को अत्यंत प्राचीन और बेहद दिलचस्प बताया। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री मोदी के साथ हुई हालिया बातचीत ने भारत की सांस्कृतिक और भाषाई समृद्धि के प्रति उनके सम्मान को और गहरा कर दिया है।

ADVERTISEMENT