LOADING...
व्लादिमीर पुतिन ने की अब्बास अराघची से मुलाकात, किया खुला समर्थन देने का वादा
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ईरान को दिया खुला समर्थन

व्लादिमीर पुतिन ने की अब्बास अराघची से मुलाकात, किया खुला समर्थन देने का वादा

Apr 27, 2026
08:14 pm

क्या है खबर?

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची से सोमवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मुलाकात की। इसमें पुतिन ने ईरान को खुला समर्थन देने का वादा किया। उन्होंने कहा कि रूस हर वो काम करेगा जो ईरान और इस इलाके के दूसरे देशों के हित में हो। यह मुलाकात ऐसे समय पर हुई जब ईरान और अमेरिका के बीच संघर्ष छिड़ा हुआ है और पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में हुई शांति वार्ता में कोई हल नहीं निकल पाया है।

अहमियत

रूस ने ईरान को दी अहमियत

ईरान के विदेश मंत्री अराघची रूस पहुंचकर सीधे राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात की। यह बहुत अहम है क्योंकि आमतौर पर विदेश मंत्री किसी देश के विदेश मंत्री से मिलते हैं, राष्ट्रपति से नहीं, लेकिन पुतिन ने खुद उनसे मिलने का वक्त दिया जो दिखाता है कि रूस इस मुलाकात को कितनी अहमियत दे रहा है। इस मुलाकात के बाद अराघची ने पुतिन का शुक्रिया किया है और कहा है कि रूस और ईरान के बीच संबंध और मजबूत होंगे।

संदेश

पुतिन को मिला खामेनेई का अहम संदेश

इस मुलाकात में अराघची ने पुतिन को अपने सवोच्च नेता मोजतबा खामेनेई का अहम संदेश भी दिया। इसके बाद पुतिन ने अराघची से कहा कि वो वापस जाकर अपने सर्वोच्च नेता खामेनेई को उनकी शुभकामनाएं और अच्छे स्वास्थ्य की दुआएं पहुंचाएं। यह एक कूटनीतिक तरीका है जिसमें दो देशों के सबसे बड़े नेता एक दूसरे तक अपनी बात पहुंचाते हैं। इससे साफ है कि दोनों देशों के बीच सबसे ऊंचे स्तर पर बातचीत हो रही है।

Advertisement

भरोसा

पुतिन ने ईरान को क्या भरोसा दिया?

राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि रूस को उम्मीद है कि ईरान की जनता इस मुश्किल दौर से निकल जाएगी और शांति कायम होगी। उन्होंने कहा कि रूस हर वो काम करेगा जो ईरान के हित में हो और इस पूरे इलाके के दूसरे देशों के हित में हो। पुतिन ने यह भी कहा कि ईरान के साथ रूस अपने रणनीतिक रिश्ते आगे भी जारी रखेगा। इसका मतलब है कि रूस हर स्थिति में ईरान का साथ देगा।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

यहां देखें अराघची की पुतिन के साथ बैठक का वीडियो

Advertisement