NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / अमेरिका में पाकिस्तान के नागरिकों को वीजा मिलने पर लग सकती है रोक, यह है वजह
    अगली खबर
    अमेरिका में पाकिस्तान के नागरिकों को वीजा मिलने पर लग सकती है रोक, यह है वजह

    अमेरिका में पाकिस्तान के नागरिकों को वीजा मिलने पर लग सकती है रोक, यह है वजह

    लेखन प्रमोद कुमार
    Apr 27, 2019
    04:57 pm

    क्या है खबर?

    अमेरिका ने पाकिस्तान को बड़ा झटका देते हुए उस पर नए प्रतिबंध लगाने की चेतावनी दी है।

    यह कार्रवाई पाकिस्तान द्वारा अपने निर्वासित और वीजा खत्म होने के बाद भी अमेरिका में रुके अपने नागरिकों को वापस लेने से इनकार के बाद की गई है।

    अमेरिका ने पाकिस्तान को चेताया है कि वह अगर इस बारे में कदम नहीं उठाता है तो पाकिस्तानियों को वीजा देने पर रोक लग सकती है और इसकी शुरुआत सबसे पहले अधिकारियों से होगी।

    प्रतिबंध

    8 देशों पर पहले से लगा है प्रतिबंध

    पाकिस्तान अमेरिका द्वारा वीजा पर प्रतिबंध लगाए गए देशों की सूची में शामिल होने वाला सबसे नया देश है। पाकिस्तान के अलावा घाना इस साल इस सूची में शामिल हुआ है।

    अभी तक 10 देशों पर ऐसे प्रतिबंध लग चुके हैं, जिनमें से आठ देशों के नागरिकों को अमेरिका का वीजा नहीं दिया जाता।

    इनमें गुयाना, गांबिया, कंबोडिया, एरिट्रिया, गिन्नी, सिएरा लियोन, बर्मा और लाओस शामिल हैं।

    अमेरिका के नोटिस को पाकिस्तान के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

    कानून

    क्या कहता है अमेरिका का कानून

    अगर कोई देश बिना किसी कारण अपने नागरिकों को स्वीकार करने से मना कर देता है तो होमलैंड सिक्योरिटी विभाग उस देश को नोटिस देता है।

    कानून के मुताबिक, जिन देशों को यह नोटिस मिलता है उसके नागरिकों को अमेरिका का वीजा देने पर रोक लग जाती है।

    एक अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि इस्लामाबाद में वाणिज्य संचालनों पर इसका कोई असर नहीं पड़ा है। उन्होंने कहा कि यह द्विपक्षीय मामला है और इस पर बातचीत जारी है।

    असर

    पाकिस्तानियों के लिए बढेंगी मुश्किलें

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका में पाकिस्तान के पूर्व राजदूत हुसैन हक्कानी ने बताया कि पाकिस्तान द्वारा अपने नागरिकों को लेने से इनकार करना कोई नई बात नहीं है।

    उन्होंने कहा कि इससे पाकिस्तानियों के लिए और मुश्किलें खड़ी हो जाएंगी।

    उन्होंने बताया कि अगर पाकिस्तान अमेरिका के नोटिस पर कोई कदम नहीं उठाता है तो उसके नागरिकों के लिए अमेरिका आना मुश्किल हो जाएगा।

    कानून की पालना

    पुराने कानून पर अब शुरू अमल

    अमेरिका में यह कानून 1996 से अस्तित्व में है, लेकिन इस पर अमल अभी शुरू हुआ है।

    पिछले कुछ समय से इस कानून को लागू करने और वीजा खत्म होने पर भी अमेरिका में रुकने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठी है।

    राष्ट्रपति ट्रंप के सत्ता में आने के बाद इस मामले में कठोर कार्रवाई देखने को मिली है।

    भारत इस मामले में नियमित अंतराल पर ऐसे लोगों के लिए विशेष योजना बनाकर काम कर रहा है।

    जानकारी

    2017 से पहले दो बार इस्तेमाल हुआ कानून

    साल 2017 से पहले इस कानून का केवल दो बार इस्तेेमाल हुआ था। हालांकि, इस कानून के तहत लगाए गए प्रतिबंधों का बहुत असर नहीं होता है। इस प्रतिबंध के तहत अभी तक केवल 318 वीजा आवेदनों को रद्द किया गया है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    पाकिस्तान समाचार

    ताज़ा खबरें

    'भूल चूक माफ' से लेकर 'केसरी वीर' तक, इस सप्ताह सिनेमाघरों में रिलीज होंगी ये फिल्में  राजकुमार राव
    IPL 2025: एडेन मार्करम ने SRH के खिलाफ जड़ा पहला अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    हर्षल पटेल सबसे तेज 150 IPL विकेट लेने वाले गेंदबाज बने, जानिए उनके आंकड़े हर्षल पटेल
    IPL 2025: मिचेल मार्श ने इस सीजन में अपना 5वां अर्धशतक लगाया, जानिए आंकड़े मिचेल मार्श

    पाकिस्तान समाचार

    विंग कमांडर अभिनंदन की डीब्रीफिंग समाप्त, कुछ हफ्तों के लिए जाएंगे छुट्टी पर भारत की खबरें
    सुप्रीम कोर्ट में आई सभी मुस्लिमों को पाकिस्तान भेजने की याचिका, कोर्ट ने लगाई फटकार भारत की खबरें
    मसूद अजहर का दावा, एयर स्ट्राइक में नहीं हुआ कोई नुकसान, मोदी को किया चैलेंज चीन समाचार
    म्यांमार सेना के साथ मिलकर भारतीय सेना ने तबाह किए चीन समर्थित उग्रवादी संगठन के कैंप चीन समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025