वाशिंगटन के सिएटल फूड फेस्टिवल में सामूहिक गोलीबारी में 2 लोगों की मौत, कई घायल
क्या है खबर?
अमेरिका में वाशिंगटन के सिएटल शहर में सोमवार को भीषण गोलीबारी की घटना सामने आई है। घटना में 2 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग घायल है। गोलीबारी शहर के मशहूर स्पेस नीडल से कुछ ही दूरी पर स्थित एक फूड फेस्टिवल में हुई है। गोलीबारी के समय यहां काफी लोग मौजूद थे। अभी पुलिस ने किसी को हिरासत में नहीं लिया है। घायलों की सही संख्या कितनी है, यह अभी स्पष्ट नहीं है।
गोलीबारी
वीडियो आया सामने
सिएटल सेंटर अपने वार्षिक 'बाइट ऑफ सिएटल' उत्सव की मेजबानी कर रहा था, जिसमें सैकड़ों स्थानीय विक्रेता और लाइव संगीत प्रदर्शन शामिल थे।
घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें एक विक्रेता अपनी वीडियो बना रहा है, तभी पीछे से स्टेडियम में गोलीबारी की आवाज सुनाई देती और अफरा-तफरी मचते दिख रही है।
इस दौरान मची भगदड़ में कई लोग एक-दूसरे के ऊपर चढ़ गए, जिससे वे घायल हुए हैं।
ट्विटर पोस्ट
गोलीबारी का दृश्य
🚨BREAKING: New video shows the moment when people fleeing the Seattle Center in Washington state.
— Lucas Sanders 👊🏽🔥🇺🇸 (@LucasSa56947288) July 27, 2026
Reports of multiple gunshot victims in the area.
Livestream: Hawaiian Honey Cones. pic.twitter.com/8evoOeIQYK